Get App

आनंद राठी के जिगर एस पटेल के तीन पसंदीदा शेयर जो अगले तीन हफ्तों में ही करा सकते हैं डबल डिजिट कमाई

निफ्टी बैंक इंडेक्स एक बार फिर पिछले हफ्ते 44,500 के हाई को पार करने में विफल रहा और 'डबल टॉप' फॉर्मेशन बनाते हुए निचले स्तर पर बंद हुआ। इंडेक्स ने सप्ताह के दौरान निफ्टी से कमजोर प्रदर्शन किया और एक ट्रेंड लाइन ब्रेकआउट के दौर से गुजरा। आगे हमें बैंक निफ्टी में और गिरावट की उम्मीद है। ये कमजोरी तब तक बनी रहेगी जब तक ये इंडेक्श 44500 के पार नहीं निकाल जाता

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 19, 2023 पर 9:56 AM
आनंद राठी के जिगर एस पटेल के तीन पसंदीदा शेयर जो अगले तीन हफ्तों में ही करा सकते हैं डबल डिजिट कमाई
अब तक की निफ्टी की तेजी को निफ्टी बैंक इंडेक्स का सपोर्ट हासिल नहीं है। ऐसा लगता है कि बाजार में कुछ ज्यादा फुलाव आ गया है। ऐसे में अब सतर्क रहना बेहतर होगा

JIGAR PATEL

पिछले कुछ हफ़्ते फ्लैट रहने के बाद घरेलू बाजार में पिछले हफ्ते तेजी आती दिखी। निफ्टी 50 इंडेक्स अपने सर्वकालिक हाई 18,887 के करीब तक गया और लगभग 1.5 फीसदी की अच्छी बढ़त के साथ हफ्ते की क्लोजिंग की। दूसरी छोटे-मझोले शेयरों ने बेंचमार्क से बेहतर प्रदर्शन किया। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स ने बीते हफ्ते के दौरान लगभग 3 फीसदी की बढ़त हासिल की।

निफ्टी स्पॉट में पिछले हफ्ते के दौरान देखने को मिला ट्रेंडलाइन ब्रेकडाउन अब नकार दिया गया है क्योंकि इंडेक्स 18777 की शुरुआती बाधा को पार करने में कामयाब रहा है। साथ ही इसने वीकली स्केल पर 'शूटिंग स्टार' कैंडलस्टिक पैटर्न को भी नकार दिया है। अब निफ्टी 18900 –19000 की ओर बढ़ रहा है।

हालांकि 18,900 –19000 के जोन में निफ्टी में फिर से कुछ नरमी आ सकती है। इसकी वजह ये है कि ट्रेंडलाइन एक मजबूत बाधा बनी हुई है। इसके साथ अब तक की निफ्टी की तेजी को निफ्टी बैंक इंडेक्स का सपोर्ट हासिल नहीं है। ऐसा लगता है कि बाजार में कुछ ज्यादा फुलाव आ गया है। ऐसे में अब सतर्क रहना बेहतर होगा। अगर निफ्टी में कोई गिरावट आती है तो तत्काल समर्थन 18660 पर है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें