Anant Raj Share Price: डेटा सेंटर कंपनी अनंत राज में जोरदार तेजी, 9% उछला स्टॉक

Anant Raj Share Price: डेटा सेंटर और रियल एस्टेट कंपनी Anant Raj के शेयर में जोरदार तेजी आई। शेयर इंट्राडे में करीब 9% उछला और ₹627 पर बंद हुआ। डेटा सेंटर बिजनेस को अलग करने की भी तैयारी है। जानिए डिटेल।

अपडेटेड Sep 03, 2026 पर 4:13 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Anant Raj का शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई ₹743.65 से करीब 17.6% नीचे है।

Anant Raj Share Price: रियल एस्टेट और डेटा सेंटर कंपनी Anant Raj Ltd के शेयर में गुरुवार, 3 सितंबर को जोरदार तेजी आई। कंपनी का शेयर इंट्राडे कारोबार में करीब 9% उछल गया। हालांकि, कारोबार खत्म होने पर शेयर 6.48% की तेजी के साथ ₹627 पर बंद हुआ। यह पिछले पांच महीनों में शेयर की एक दिन की सबसे बड़ी तेजी है।

कंपनी का शेयर Nifty Realty इंडेक्स में सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयरों में शामिल रहा। Anant Raj का शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई ₹743.65 से करीब 17.6% नीचे है। वहीं, 52 हफ्ते के लो ₹403 से शेयर करीब 56.8% ऊपर है।

जून तिमाही में मुनाफा 19% बढ़ा


पिछले महीने कंपनी ने जून 2026 तिमाही के मजबूत नतीजे जारी किए थे। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 19% बढ़कर ₹150 करोड़ हो गया। एक साल पहले इसी तिमाही में यह ₹126 करोड़ था।

कंपनी का रेवेन्यू भी 7% बढ़कर ₹631 करोड़ पहुंच गया। एक साल पहले यह ₹592 करोड़ था। EBITDA 22% बढ़कर ₹183 करोड़ हो गया। EBITDA मार्जिन भी 25.4% से बढ़कर 29.1% हो गया।

सिंगापुर में नई सब्सिडियरी बनाई

जून में कंपनी ने Anant Raj Cloud Singapore Pte Ltd नाम से नई सब्सिडियरी बनाई। यह कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली यूनिट है।

इसका काम विदेशी ग्राहकों को को-लोकेशन और क्लाउड सर्विसेज देना होगा। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI से जुड़ी सेवाएं भी शामिल होंगी। इसके लिए भारत में तैयार हो रहे Anant Raj के डेटा सेंटर और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर का इस्तेमाल किया जाएगा।

Romano Projects में अब 100% हिस्सेदारी

Anant Raj ने अप्रैल में Romano Projects Private Limited में बची हुई 25% हिस्सेदारी भी खरीद ली। कंपनी ने 12,500 फुली पेड-अप इक्विटी शेयर खरीदे।

इसके बाद Romano Projects में Anant Raj की हिस्सेदारी 75% से बढ़कर 100% हो गई। अब Romano Projects कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी है।

रियल एस्टेट और डेटा सेंटर बिजनेस होंगे अलग

जुलाई में Anant Raj के बोर्ड ने डेटा सेंटर और क्लाउड सर्विसेज बिजनेस को रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर बिजनेस से अलग करने की मंजूरी दी थी। इस प्लान के तहत दो अलग-अलग लिस्टेड कंपनियां बनाने की तैयारी है।

Anant Raj के पास रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर बिजनेस रहेगा। वहीं Ashok Cloud Private Limited डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और क्लाउड सर्विसेज बिजनेस संभालेगी। इसका फोकस डेटा सेंटर, क्लाउड सर्विसेज और AI वर्कलोड पर रहेगा।

कंपनी के मुताबिक, दोनों बिजनेस अलग होने के बाद अपनी-अपनी ग्रोथ स्ट्रैटेजी पर ज्यादा फोकस कर सकेंगे। हालांकि, इस योजना के लिए NCLT और दूसरी रेगुलेटरी मंजूरियां मिलना अभी बाकी है।

टेक्सटाइल कंपनी के शेयर में 20% का अपर सर्किट लगा, EV बिजनेस में बड़े प्लान का दिखा दम

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।