निफ्टी -बैंक निफ्टी पर कैसी होनी चाहिए आपकी निवेश रणनीति? इस पर बात करते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि शुक्रवार को HIGHER HIGH और HIGHER LOW बनाया है। निफ्टी का पहला रजिस्टेंस 19,538 पर है जो कि (20 DEMA और शुक्रवार का शिखर) है। निफ्टी का बड़ा रजिस्टेंस 19,600 पर है जो (10 DEMA और ऑप्शन के मुताबिक) है। 19,600 के ऊपर बंद होने पर टेक्सचर गिरावट में खरीदें का हो जाएगा। RIL, HDFC बैंक ने शुक्रवार को खरीदारी के संकेत दिए। अगर RIL, HDFC बैंक चला तो बाजार में फिर तेजी दिखेगी। 19,550 के ऊपर स्थिर हुए तो खरीदारी करें। 19,550-19,600 जोन में निफ्टी को खरीदें और इसके लिए 19,500 का स्टॉपलॉस रखें। 19,500 के नीचे निफ्टी को बेचें और इसके लिए 19,600 का स्टॉपलॉस रखें।
HDFC बैंक की तेजी ने SBI की गिरावट की भरपाई की है। HDFC बैंक शुक्रवार का स्पॉटलाइट था, अहम स्तरों पर है। निफ्टी बैंक का पहला रजिस्टेंस 45,118 (शुक्रवार का शिखर) पर है। निफ्टी बैंक का बड़ा रजिस्टेंस: 45,200-45,222 (10 और 20 DEMA) है। 45,222 के ऊपर मजबूती से टिके तो निफ्टी बैंक खरीदें। निफ्टी बैंक के लॉन्ग सौदों में पहले घंटे के निचले स्तर का SL रखें। 45,222 पर नहीं टिके को शॉर्ट करें, इसके लिए 45,400 स्टॉपलॉस रखें।
अनुज सिंघल का कहना है कि नतीजों का आखिरी हफ्ता आज से शुरू हुआ। RBI की क्रेडिट पॉलिसी, गुरुवार को फैसला आएगा । डॉलर इंडेक्स स्थिर, ब्रेंट फिर $86 के पार निकला है। US बॉन्ड बाजार के मुताबिक दरों में और बढ़त संभव है। शुक्रवार का शिखर ठीक 20 DEMA पर था और पहले रजिस्टेंस पर भी है।
बाजार: कमजोर नतीजों से लड़ते हुए
SBI के नतीजे हर पैमाने पर कमजोर रहे है और बैंक निफ्टी की रिकवरी पर ब्रेक लगाया। करीब-करीब सभी ब्रोकरेज हाउसेस ने SBI के लक्ष्य घटाए है।SBI की NIMs और लोन ग्रोथ दोनों अनुमान से काफी कम है। ब्रिटानिया के नतीजे खराब लेकिन शेयर पहले ही काफी कमजोर है। ब्रिटानिया ने 5-6% अनुमान के मुकाबले 0 वॉल्यूम ग्रोथ दिखाई है। BHEL और ज्यादातर केमिकल कंपनियों के नतीजे खराब है। बड़ा सवाल: क्या बाजार में छोटी अवधि का टॉप बन गया है?
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।