शेयर बाजार में अपनी रणनीति से 1 एक्सपर्ट ने पहले दिन कमाया 5% रिटर्न, आज इन 3 स्टॉक्स पर लगाया दांव

समीत चव्हाण के सुझाये स्टॉक्स ने पहले दिन की समाप्ति पर 0.8%का रिटर्न दिया। जबकि पंकज रांदड के सुझाये स्टॉक्स ने पहले दिन की समाप्ति पर 4.7% का रिटर्न दिया। वहीं आशीष कयाल के सुझाये स्टॉक्स ने पहले दिन की समाप्ति पर 2.8% का रिटर्न दिया। आज समीत चव्हाण ने Anupam Rasayan में 840 रुपये के टारगेट के लए खरीदारी करने को कहा

अपडेटेड Mar 21, 2023 पर 12:32 PM
CSB Bank पर wavesstrategy.com के आशीष कयाल ने 226 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 280 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की राय दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    नये कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन पिछले 3 हफ्ते के विजेताओॆ के बीच मुकाबला हो रहा है। सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर वन में इस हफ्ते के खिलाड़ी Angel One के समित चव्हाण, EQUINOX Research के पंकज रांदड़ और wavesstrategy.com के आशीष कयाल हैं। इनमें कोई भी जीते लेकिन आपकी कमाई पक्की है। इसकी वजह ये है कि इनके सुझाये स्टॉक्स पर अपनी सूझ-बूझ से दांव लगाकर निवेशक और ट्रेडर्स कमाई कर सकते हैं। पहले दिन की समीत चव्हाण की टॉप कॉल Aurobindo Pharma रही जिसने 1% का रिटर्न दिया। वहीं पहले दिन की पंकज रांदड की टॉप कॉल MMTC रही जिसने 2% का रिटर्न दिया। जबकि पहले दिन की आशीष कयाल की टॉप कॉल Route Mobile रही जिसने 3% का रिटर्न दिया।

    KHILADI DAY- 1 RETURN

    पहले दिन की समाप्ति पर समीत चव्हाण के सुझाये स्टॉक्स ने 0.8%का रिटर्न दिया

    पहले दिन की समाप्ति पर पंकज रांदड के सुझाये स्टॉक्स ने 4.7% का रिटर्न दिया


    पहले दिन की समाप्ति पर आशीष कयाल के सुझाये स्टॉक्स ने 2.8% का रिटर्न दिया

    Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

    Angel One के समीत चव्हाण का कमाईवाला स्टॉकः BUY Anupam Rasayan

    समीत चव्हाण ने इसमें 770 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 840 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 745 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।

    स्मॉलकैप इंजीनियरिंग कंपनी में सुनील सिंघानिया, मधु केला ने बढ़ाई हिस्सेदारी, स्टॉक में आया जोरदार उछाल

    EQUINOX Research के पंकज रांदड़ का कमाईवाला शेयरः BUY Manappuram Finance

    पंकज रांदड़ ने इस स्टॉक में 115 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 130 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 109 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    wavesstrategy.com के आशीष कयाल का कमाईवाला स्टॉकः BUY CSB Bank

    आशीष कयाल ने इस स्टॉक में 236 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 226 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 258 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

    डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।

    क्या हैं खेल के नियम

    ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।

    इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।