दिग्गज निवेशकों सुनील सिंघानिया (Sunil Singhania) और मधुसूदन केला (Madhusudan Kela) द्वारा प्रीसीजन इंजीनियरिंग कंपनी डायनामैटिक टेक्नोलॉजीज (Dynamatic Technologies) में निवेश किया गया है। इस निवेश के एक दिन बाद आज यानी 21 मार्च को डायनामैटिक टेक्नोलॉजीज के शेयरों में तेजी नजर आई। आज सुबह 10:45 बजे एनएसई पर स्टॉक 2.7 प्रतिशत उछाल के साथ 2678.05 रुपये पर कारोबार कर रहा था। 20 मार्च को कंपनी ने 2,509 रुपये के भाव पर तीन निवेशकों को 4.5 लाख शेयरों के रूप में प्रिफरेंशियल शेयर अलॉटमेंट करके 112.9 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
Share Market News: AL Mehwar Commercial Investments LLC - (NOOSA) ने 2.5 लाख शेयर खरीदने के लिए 62.72 करोड़ रुपये का निवेश किया। Cohesion MK Best Ideas Sub-Trust ने 1.5 लाख शेयरों को खरीदने के लिए 37.63 करोड़ रुपये निवेश किया। जबकि Abakkus Diversified Alpha Fund ने 50,000 शेयर्स खरीदने के लिए 12.54 करोड़ रुपये का निवेश किया।
बता दें कि Cohesion MK Best Ideas Sub-Trust ये Cohesion Investments और मधुसूदन केला के बीच एक ज्वाइंट वेंचर है। जबकि Abakkus Diversified Alpha Fund का प्रबंधन सुनील सिंघानिया द्वारा किया जाता है।
दिसंबर के अंत तक सिंघानिया के पास Abakkus Emerging Opportunities Fund-1 के माध्यम से कंपनी में 2.62 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। सिंघानिया और मधु केला दोनों ने पहली बार 2021 में स्टॉक में निवेश किया था।
डायनामैटिक टेक्नोलॉजीज (Dynamatic Technologies) ये कंपनी एयरोस्पेस, ऑटोमोटिव, हाइड्रोलिक और सिक्योरिटी असेंबलर्स के पार्ट्स की आपूर्ति करती है। इसकी यूनिट्स भारत, यूनाइटेड किंगडम (windon, Bristol) और जर्मनी (Schwarzenberg) में स्थित हैं।
पिछली वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी का 37 प्रतिशत रेवन्यू मेटलर्जी (metallurgy) से आता है। जबकि रेवन्यू का 34 प्रतिशत हाइड्रोलिक्स से और 29 प्रतिशत एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर से आता है।
कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी उदयंत मल्होत्रा (chief executive officer, Udayant Malhoutra) हैं। मल्होत्रा CII राष्ट्रीय परिषद (CII National Council) के सदस्य हैं। इसके पहले ये सामरिक विनिर्माण के लिए नेशनल सेक्टर स्किल्स काउंसिल (National Sector Skills Council) के अध्यक्ष भी रहे थे।
Market Update: 2015 में हिट किया ऑलटाइम हाई
ये स्टॉक अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर 1,678 रुपये से 55 प्रतिशत से अधिक बढ़ गया है। 2015 में स्टॉक 37,00 रुपये के ऑलटाइम हाई लेवल पर पहुंच गया था। तब से इसने उन स्तरों को नहीं देखा है।
पिछले कुछ वर्षों में कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन एक जैसा नहीं रहा है। पिछले दो वर्षों में कंपनी की तिमाही बिक्री लगभग 310 करोड़ रुपये से 323 करोड़ रुपये रही है। इसी अवधि के दौरान दो तिमाहियों के नुकसान के साथ कंपनी का शुद्ध मुनाफा 1 करोड़ रुपये से 15 करोड़ रुपये के बीच रहा था।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)