नये कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन पिछले 3 हफ्ते के विजेताओॆ के बीच मुकाबला हो रहा है। सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर वन में इस हफ्ते के खिलाड़ी Angel One के समित चव्हाण, EQUINOX Research के पंकज रांदड़ और wavesstrategy.com के आशीष कयाल हैं। इनमें कोई भी जीते लेकिन आपकी कमाई पक्की है। इसकी वजह ये है कि इनके सुझाये स्टॉक्स पर अपनी सूझ-बूझ से दांव लगाकर निवेशक और ट्रेडर्स कमाई कर सकते हैं। पहले दिन की समीत चव्हाण की टॉप कॉल Aurobindo Pharma रही जिसने 1% का रिटर्न दिया। वहीं पहले दिन की पंकज रांदड की टॉप कॉल MMTC रही जिसने 2% का रिटर्न दिया। जबकि पहले दिन की आशीष कयाल की टॉप कॉल Route Mobile रही जिसने 3% का रिटर्न दिया।
