Dividend Stock: केबल और कंडक्टर कंपनी देगी ₹60 का डिविडेंड, 14 सितंबर रिकॉर्ड डेट; 2026 में अब तक कीमत डबल

Dividend Stock: कंपनी का मार्केट कैप 72900 करोड़ रुपये है। कंपनी कंडक्टर, केबल, स्पेशिएलिटी ऑयल्स, पॉलीमर और लुब्रिकेंट्स में ग्लोबल लीडर होने का दावा करती है। यह टेलिकॉम सॉल्यूशंस, बैटरी, टायर के बिजनेस में भी है

अपडेटेड Sep 05, 2026 पर 3:00 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
APAR Industries ने वित्त वर्ष 2025 के लिए 51 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दिया था।

कंडक्टर और केबल बनाने वाली कंपनी APAR Industries के शेयरहोल्डर्स को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 60 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड मिलने वाला है। रिकॉर्ड डेट 14 सितंबर है। इस तारीख तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में दर्ज होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है।

कंपनी की 21 सितंबर 2026 को होने वाली सालाना आम बैठक में फाइनल डिविडेंड पर शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी। मंजूरी मिलने के बाद पेमेंट होगा। इससे पहले APAR Industries ने वित्त वर्ष 2025 के लिए 51 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दिया था।

कंपनी कंडक्टर, केबल, स्पेशिएलिटी ऑयल्स, पॉलीमर और लुब्रिकेंट्स में ग्लोबल लीडर होने का दावा करती है। यह टेलिकॉम सॉल्यूशंस जैसे- ऑप्टिकल फाइबर केबल, LAN केबल्स; बैटरी, टायर के बिजनेस में भी है। कंपनी की शुरुआत 1958 में हुई थी। इसकी 11 मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी हैं। APAR Industries की पहुंच 140 से ज्यादा देशों में है।


APAR Industries के शेयर ने 2026 में अब तक डबल किया पैसा

कंपनी के शेयर की कीमत वर्तमान में BSE पर 17412.20 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 72900 करोड़ रुपये है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 18,432.40 रुपये और एडजस्टेड लो 6,800 रुपये है। शेयर 3 महीनों में 27 प्रतिशत और 6 महीनों में 78 प्रतिशत उछला है। साल 2026 में अब तक पैसा डबल कर चुका है। 3 साल में कीमत 250 प्रतिशत और 5 साल में 2,600 प्रतिशत चढ़ी है।

AU Small Finance Bank स्टॉक देख सकता है 17% तक तेजी! ICICI Securities ने दी खरीद की सलाह

कंपनी की वित्तीय सेहत

APAR Industries का अप्रैल-जून 2026 तिमाही में रेवेन्यू 6,477.35 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 453 करोड़ रुपये रहा। इस बीच प्रति शेयर अर्निंग 112.79 करोड़ रुपये रही। पूरे वित्त वर्ष 2026 के दौरान कंपनी का रेवेन्यू 21,996.57 करोड़ रुपये, शुद्ध मुनाफा 973.91 करोड़ रुपये और प्रति शेयर अर्निंग 242.46 करोड़ रुपये दर्ज की गई।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।