Get App

Dividend Stock: केबल और कंडक्टर कंपनी देगी ₹60 का डिविडेंड, 14 सितंबर रिकॉर्ड डेट; 2026 में अब तक कीमत डबल

Dividend Stock: कंपनी का मार्केट कैप 72900 करोड़ रुपये है। कंपनी कंडक्टर, केबल, स्पेशिएलिटी ऑयल्स, पॉलीमर और लुब्रिकेंट्स में ग्लोबल लीडर होने का दावा करती है। यह टेलिकॉम सॉल्यूशंस, बैटरी, टायर के बिजनेस में भी है

Ritika Singhअपडेटेड Sep 05, 2026 पर 3:00 PM
Dividend Stock: केबल और कंडक्टर कंपनी देगी ₹60 का डिविडेंड, 14 सितंबर रिकॉर्ड डेट; 2026 में अब तक कीमत डबल
APAR Industries ने वित्त वर्ष 2025 के लिए 51 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दिया था।

कंडक्टर और केबल बनाने वाली कंपनी APAR Industries के शेयरहोल्डर्स को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 60 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड मिलने वाला है। रिकॉर्ड डेट 14 सितंबर है। इस तारीख तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में दर्ज होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है।

कंपनी की 21 सितंबर 2026 को होने वाली सालाना आम बैठक में फाइनल डिविडेंड पर शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी। मंजूरी मिलने के बाद पेमेंट होगा। इससे पहले APAR Industries ने वित्त वर्ष 2025 के लिए 51 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दिया था।

कंपनी कंडक्टर, केबल, स्पेशिएलिटी ऑयल्स, पॉलीमर और लुब्रिकेंट्स में ग्लोबल लीडर होने का दावा करती है। यह टेलिकॉम सॉल्यूशंस जैसे- ऑप्टिकल फाइबर केबल, LAN केबल्स; बैटरी, टायर के बिजनेस में भी है। कंपनी की शुरुआत 1958 में हुई थी। इसकी 11 मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी हैं। APAR Industries की पहुंच 140 से ज्यादा देशों में है।

APAR Industries के शेयर ने 2026 में अब तक डबल किया पैसा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें