Get App

Stocks to Buy: इन 6 हॉस्पिटल शेयरों पर बुलिश हुआ जेफरीज, मिल सकता है 46% तक का रिटर्न, क्या आप करेंगे निवेश

Stocks to Buy: बाजार में गिरावट के बीच ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने 6 हॉस्पिटल शेयरों पर बुलिश नजर अपनाया है। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि आगे इन शेयरों में 27% से 46% का उछाल देखने को मिल सकता है।

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Oct 03, 2026 पर 2:33 PM
Stocks to Buy: इन 6 हॉस्पिटल शेयरों पर बुलिश हुआ जेफरीज, मिल सकता है 46% तक का रिटर्न, क्या आप करेंगे निवेश
जेफरीज ने अपोलो हॉस्पिटल्स के लिए Buy रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस ₹10,350 तय किया है।

Stocks to Buy:  रेगुलेटरी रिस्क की आशंका से गुरुवार को हॉस्पिटल शेयरों पर भारी बिकवाली का दबाव देखने को मिला। Apollo Hospitals, Global Health और Fortis Healthcare के शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। वहीं दूसरी और मिडिल ईस्ट में फिर से बढ़े तनाव के बीच ब्रेंट क्रूड की ऊंची कीमतें, ग्लोबल बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी, विदेशी फंड की लगातार निकासी और रुपये की कमज़ोरी ने बाजार में लगातार आठवें हफ्ते गिरावट देखने को मिली। बाजार में गिरावट के बीच ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने 6 हॉस्पिटल शेयरों पर बुलिश नजर अपनाया है। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि आगे इन शेयरों में 27% से 46% का उछाल देखने को मिल सकता है।

आइए डालते है उन सभी स्टॉक पर है एक नजर, जिन्हें जेफरीज ने अपने रडार पर रखा है।

Apollo Hospitals

जेफरीज ने अपोलो हॉस्पिटल्स के लिए Buy रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस ₹10,350 तय किया है। जेफरीज का मानना है कि आगे स्टॉक 27% की बढ़त दिखा सकता है। जेफरीज ने स्टॉक के लिए FY26E-29E EBITDA CAGR 20% रहने का अनुमान है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें