30 नवंबर को DAC की बैठक में HAL से 97 तेजस फाइटर जेट खरीदने को मिल सकती है मंजूरी-सूत्र

HAL जैसी कंपनियों को 30 नवंबर की होने वाली DAC की बैठक से फायदा होने वाला है। सूत्रों के मुताबिक कंपनी से तेज फाइटर जेट और प्रचंड हेलीकॉप्टर खरीदने के प्रस्ताव को बैठक में मंजूरी मिल सकती है। HAL से 97 तेजस फाइटर जेट खरीदनेऔर 156 प्रचंड हेलीकॉप्टर खरीदने की मंजूरी मिल सकती है

अपडेटेड Nov 24, 2023 पर 2:31 PM
सीएनबीसी-आवाज़ के लक्ष्मण रॉय सूत्रों के हवाले से कहा कि इस बैठक में 1.4 लाख करोड़ रुपये के डिफेंस इक्विपमेंट खरीदने पर विचार हो सकता है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    बाजार में आज डिफेंस कंपनियों के शेयर पर फोकस बढ़ता हुआ दिखाई दिया। डिफेंस कंपनियों के शेयर में आज जोरदार तेजी दिख रही है। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स के शेयर में करीब 3.5 प्रतिशत की तेजी नजर आई है। बीईएल के शेयर में 1.4 प्रतिशत की तेजी नजर आई। बीईएमएल और भारत डायनैमिक्स के शेयर में 2.72 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिल रही है। दरअसल सूत्रों के मुताबिक 30 नवंबर को रक्षा मंत्री की अगुवाई में डिफेंस एक्विजीशन काउसिंल (Defence Acquisions Council (DAC) की बैठक होनी है। इस बैठक में बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक इसमें पॉजिटिव फैसले लिये जा सकते हैं। जिसका असर डिफेंस शेयरों में दिख रहा है।

    DAC की बैठक में बड़े फैसले संभव

    सीएनबीसी-आवाज़ के लक्ष्मण रॉय ने कहा कि 30 नवंबर को रक्षा मंत्री की अगुवाई में DAC की बैठक होगी। DAC (Defence Acquisition Council) की बैठक रक्षामंत्री के नेतृत्व होने वाली है। इस बैठक में कई अहम फैसले लिये जा सकते हैं। डिफेंस कंपनियों से डिफेंस इक्यूपमेंट खरीदने पर विचार किया जा सकता है।


    Motilal Oswal के 2 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल, TVS Motor का सस्ता ऑप्शन देगा बड़ा मुनाफा

    सूत्रों के हवाले से लक्ष्मण ने आगे कहा कि इस बैठक में 1.4 लाख करोड़ रुपये के डिफेंस इक्विपमेंट खरीदने पर विचार होगा। अबकी बार डिफेंस इक्यूपमेंट बाहरी कंपनियों से नहीं खरीदे जायेंगे। बल्कि सूत्र बता रहे हैं कि घरेलू कंपनियों से डिफेंस इक्विपमेंट खरीदे जाएंगे।

    HAL से 97 तेजस फाइटर जेट खरीदने को मिल सकती है मंजूरी

    इस बैठक में होने वाले फैसलों से हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (Hindustan Aeronautics Ltd (HAL) जैसी देसी कंपनियों को फायदा हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक कंपनी से तेज फाइटर जेट और प्रचंड हेलीकॉप्टर खरीदने के प्रस्ताव को बैठक में मंजूरी मिल सकती है। सूत्रों का कहना है कि HAL से 97 तेजस फाइटर जेट खरीदने को मंजूरी मिलना संभव लग रहा है। इसके अलावा HAL से 156 प्रचंड हेलीकॉप्टर खरीदने की मंजूरी भी मिल सकती है।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।