Get App

Archean Chemical IPO listing: केमिकल कंपनी के शेयर 11% प्रीमियम के साथ NSE पर 450 रुपए पर हुए लिस्ट

Archean Chemical Share Price: कंपनी का इश्यू 32.22 गुना सब्सक्राइब हुआ था जिसमें सबसे ज्यादा 48.91 गुना बोली क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स ने लगाई थी, HNI का पोर्शन 14.90 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स का हिस्सा 9.96 गुना भरा था

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 21, 2022 पर 10:26 AM
Archean Chemical IPO listing: केमिकल कंपनी के शेयर 11% प्रीमियम के साथ NSE पर 450 रुपए पर हुए लिस्ट
Archean Chemical Share Listing today:स्पेशियलिटी केमिकल कंपनी आर्कियन केमिकल इंडस्ट्रीज ने आईपीओ के जरिए 1462 करोड़ रुपये जुटाए हैं

Archean Chemical IPO listing: केमिकल कंपनी Archean Chemical के शेयरों की आज लिस्टिंग शानदार रही। कमजोर मार्केट सेंटिमेंट में भी इसके शेयरों की मजबूत शुरुआत हुई। BSE पर कंपनी के शेयर 10.32 फीसदी प्रीमियम के साथ 449 रुपए पर लिस्ट हुए हैं। वहीं NSE पर Archean Chemical के शेयर 10.57 फीसदी प्रीमियम के साथ 450  रुपए (Archean Chemical Share Price) पर लिस्ट होने में कामयाब हुए हैं। आज घरेलू इक्विटी मार्केट में बिकवाली का दबाव दिख रहा है। सेंसेक्स और निफ्टी 50 में आधे फीसदी से अधिक की गिरावट है। वहीं दूसरी तरफ आर्कियन केमिकल के शेयर लिस्टिंग के बाद और मजबूत हो रहे हैं।

Archean Chemical IPO को मिला था बेहतर रिस्पांस

स्पेशियलिटी केमिकल कंपनी आर्कियन केमिकल इंडस्ट्रीज ने आईपीओ के जरिए 1462 करोड़ रुपये जुटाए हैं। Archean Chemical के IPO में क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स ने 48.91 गुना बोली लगाई थी। जबकि HNI का पोर्शन 14.90 गुना भरा। वहीं रिटेल इनवेस्टर्स ने 9.96 गुना बुकिंग की थी। ओवरऑल यह इश्यू 32.23 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी के शेयर 407 रुपए के भाव पर जारी हुए हैं। यह इश्यू 9 नवंबर को खुला था और 11 नवंबर को बंद हुआ था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें