Five Star Business Finance IPO listing: खराब सब्सक्रिप्शन के बाद लिस्टिंग भी कमजोर, लेकिन फिर भरी उड़ान, आईपीओ निवेशक मुनाफे में

Five Star Business Finance के शेयर BSE पर 5.07 फीसदी डिस्काउंट के साथ 449.95 रुपए पर लिस्ट हुए हैं। वहीं NSE पर Five Star Business Finance के शेयर 1.10 फीसदी डिस्काउंट (Discount) के साथ 468.80 रुपए पर लिस्ट हो पाए हैं

अपडेटेड Nov 21, 2022 पर 10:36 AM
Story continues below Advertisement
Five Star Business Finance की शुरुआत 1984 में हुई थी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Five Star Business Finance IPO listing: फाइव स्टार बिजनेस फाइनेंस कंपनी का नाम भले ही फाइव स्टार हो लेकिन इसका सब्सक्रिप्शन बहुत कमजोर था। इसका इश्यू 70% ही सब्सक्राइब हो पाया था। लिहाजा इसकी लिस्टिंग भी आज कमजोर रही। हालांकि इसके बाद शेयरों ने जो उड़ान भरी कि कमजोर मार्केट में भी इसने आईपीओ निवेशकों को मुनाफा दे दिया। Five Star Business Finance के शेयर BSE पर 5.07 फीसदी डिस्काउंट के साथ 449.95 रुपए पर लिस्ट हुए हैं। वहीं NSE पर फाइव स्टार बिजनेस फाइनेंस के शेयर 1.10 फीसदी डिस्काउंट (Discount) के साथ 468.80 रुपए (Five Star Business Finance Share Price) पर लिस्ट हो पाए हैं। कंपनी के IPO का इश्यू प्राइस 474 रुपए था। लिस्टिंग के बाद इसके शेयर करीब 8 फीसदी प्रीमियम पर पहुंच गए। आज सेंसेक्स में आधे फीसदी की कमजोरी है।

    पूरा नहीं भर पाया था Five Star Business Finance का इश्यू

    Five Star Business Finance का इश्यू सिर्फ 70% ही सब्सक्राइब हो पाया था। क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स ने सिर्फ 1.77 गुना बोली लगाई। जबकि नॉन-इंस्टीट्यूशनल बायर्स का हिस्सा सिर्फ 61% ही भर पाया था। वहीं रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व पोर्शन सिर्फ 11% ही भर पाया। इसके 1593 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए 450-474 रुपये का प्राइस बैंड फिक्स किया गया था और यह इश्यू सब्सक्रिप्शन के लिए 9-11 नवंबर के बीच  खुला था। फाइव स्टार बिजनेस फाइनेंस का यह इश्यू पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल का था यानी कि इसके तहत कंपनी ने कोई भी नया शेयर नहीं जारी किया है।

    Archean Chemical IPO listing: केमिकल कंपनी के शेयर 11% प्रीमियम के साथ NSE पर 450 रुपए पर हुए लिस्ट


    क्या है कंपनी का कारोबार?

    Five Star Business Finance की शुरुआत 1984 में हुई थी। यह कंपनी कारोबारी लोन देती है। जून 2022 तक उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक आठ राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में इसकी 311 शाखाएं हैं। वित्त वर्ष 2021-22 में इसकी टोटल इनकम सालाना आधार पर 19.49 फीसदी बढ़कर 1,256.16 करोड़ रुपये रही। वहीं इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 358.99 करोड़ रुपये से बढ़कर 453.54 करोड़ रुपये हो गया।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।