पेट्रोल-डीजल और LPG के रेट बढ़ने वाले हैं क्या? देखिए पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिया क्या हिंट

Petrol-Diesel Prices: पेट्रोलियम मंत्री ने कहा "PM नरेंद्र मोदी ने एक दूरदर्शी बयान दिया है कि अगर यह युद्ध जारी रहता है,तो हमें राजकोषीय दबाव से निपटने के लिए कदम उठाने होंगे। OMCs कब तक इसे झेल पाएंगी,यह बात मुझे चिंतित करती है। उन्होंने आगे कहा कि ऑयल कंपनियां का पिछले साल कमाया गया सारा मुनाफ़ा,मौजूदा दरों के कारण हो रहे नुकसान की वजह से खत्म होता जा रहा है

अपडेटेड May 12, 2026 पर 1:04 PM
Story continues below Advertisement
पेट्रोलियम मंत्री ने कहा "PM नरेंद्र मोदी ने एक दूरदर्शी बयान दिया है कि अगर यह युद्ध जारी रहता है,तो हमें राजकोषीय दबाव से निपटने के लिए कदम उठाने होंगे

Petrol-Diesel Prices : केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने 12 मई को जोर देकर कहा कि देश में कहीं भी ईंधन की कोई कमी नहीं है। सरकार ने LPG का उत्पादन पहले के लगभग 35,000 टन से बढ़ाकर 55,000-56,000 टन कर दिया है। उन्होंने इस बात के भी संकेत दिए कि ईंधन की कीमतें बढ़ सकती हैं,साथ ही उन्होंने उन दावों को भी खारिज कर दिया कि सरकार ने हाल ही में संपन्न हुए राज्य चुनावों के कारण कीमतों में किसी भी बढ़त को टाल दिया था।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों और चुनावों का आपस में कोई लेना-देना नहीं

हरदीप सिंह पुरी ने CII के सालाना बिज़नेस समिट 2026 में आगे कहा कि हमने चुनौती को एक अवसर में बदल दिया है। हमने पिछले चार सालों से कीमतें नहीं बढ़ाई हैं। मैं यह नहीं कह रहा कि कीमतें नहीं बढ़ेंगी। मैं यह कह रहा हूं कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों और चुनावों का आपस में कोई लेना-देना नहीं है। भारत के पास अपने स्टॉक में पर्याप्त कच्चा तेल और LPG मौजूद है। हमारे पास 60 दिनों का कच्चा तेल है,जो हमारी ज़रूरत के हिसाब से अधिकतम है। हमारे पास 60 दिनों की LNG और 45 दिनों की LPG है।


ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को हर दिन 1,000 करोड़ रुपये का नुकसान

ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी का संकेत देते हुए मंत्री ने कहा कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को हर दिन 1,000 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि इन कंपनियों को 198,000 करोड़ रुपये की 'अंडर-रिकवरी'हो रही है। इस तिमाही में उनका कुल नुकसान 1 लाख करोड़ रुपये रहा।

युद्ध पश्चिम एशिया युद्ध जारी रहता है तो राजकोषीय दबाव से निपटने के लिए उठाने होंगे कदम

पेट्रोलियम मंत्री ने कहा "PM नरेंद्र मोदी ने एक दूरदर्शी बयान दिया है कि अगर यह युद्ध जारी रहता है,तो हमें राजकोषीय दबाव से निपटने के लिए कदम उठाने होंगे। OMCs कब तक इसे झेल पाएंगी,यह बात मुझे चिंतित करती है। उन्होंने आगे कहा कि ऑयल कंपनियां का पिछले साल कमाया गया सारा मुनाफ़ा,मौजूदा दरों के कारण हो रहे नुकसान की वजह से खत्म होता जा रहा है।

उन्होंने दावा किया कि सरकार ने पूरी ज़िम्मेदारी के साथ इस संकट का सामना किया है। "OMCs उपभोक्ताओं को महंगाई से बचाने के लिए नुकसान उठा रही हैं। हमने पूरी ज़िम्मेदारी के साथ इस संकट को संभाला है। कहीं भी गैस की किल्लत नहीं है। हमने लगभग सभी क्षेत्रों में गैस की आपूर्ति बहाल कर दी है।"

 

 

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, जानिए आपके शहर का हाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।