चिप डिजाइन कंपनी आर्म (Arm) के आईपीओ के लिए प्रति शेयर 51 डॉलर (4231.71 रुपये) का भाव तय किया गया है। इस भाव के हिसाब से इसकी वैल्यू 5400 करोड़ डॉलर से अधिक बैठ रही है। कंपनी ने प्रेस रिलीज में जानकारी दी कि गुरुवार से यह ARM सिंबल के तहत ट्रेड होने लगेगी। यह ब्रिटिश कंपनी नास्डाक (Nasdaq) पर कम से कम 9.55 करोड़ अमेरिकन डिपॉजिटरी शेयर लिस्ट कर रही है। इसके आउटस्टैंडिं शेयरों की बात करें तो इसका करीब 90 फीसदी हिस्सा सॉफ्टबैक (SoftBank) के पास है। चिप डिजाइन कंपनी आर्म के बिजनेस की बात करें तो यह आईफोन (iPhone) और आईपैड (iPad) बनाने वाली कंपनी एपल (Apple) और एनवीडिया (Nvidia) को कोर टेक्नोलॉजी करती है।
