FIIs के लौटते ही बाजार में वोलेटिलिटी बढ़ी, निफ्टी के 26150 के ऊपर टिके रहने तक ट्रेंड पॉजिटिव रहने की उम्मीद

अनुज सिंघल ने कहा कि स्क्रीन बता रही है कि आज FIIs की बिकवाली होगी। FIIs के पसंदीदा शेयरों में तीन दिनों में अच्छी तेजी हुई है। ऐसे में शायद वो ऊपरी स्तरों पर बेच रहे हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण है HDFC बैंक है। निफ्टी की गिरावट में HDFC बैंक का करीब 50 प्वाइंट का योगदान है। HDFC बैंक अच्छे Q3 अपडेट के बावजूद गिरा है। खैर जब तक 26,150 के ऊपर हैं ट्रेंड पॉजिटिव ही है

अपडेटेड Jan 05, 2026 पर 2:58 PM
Story continues below Advertisement
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 26,200-26,250 पर और बड़ा सपोर्ट 26,050-26,150 पर है। इसके लिए पहला रजिस्टेंस 26,300-26,350 पर और बड़ा रजिस्टेंस 26,350-26,450 पर है

FIIs के लौटते ही बाजार में वोलेटिलिटी बढ़ गई है। निफ्टी ऊपरी स्तरों पर नहीं टिक पाया है। आज ये करीब 70 अंक गिरकर 26250 के आसपास दिख रहा है। नया रिकॉर्ड छूने के बाद निफ्टी बैंक भी अब लाल निशान में है। लेकिन स्मॉल कैप शेयर आज आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। INDIA VIX में 7% का उछल देखने को मिल रहा है। निफ्टी का बाहुबली रिलायंस रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा है। करीब 18 महीने के बाद इसने नया हाई लगाया है। आज इसका भाव 1600 रुपए के पार निकलत दिखा है।

IT शेयर आज बाजार में सबसे ज्यादा दबाव बना रहे हैं। निफ्टी IT इंडेक्स करीब 1.25 फीसदी फिसला है। वहीं तेल-गैस शेयरों में भी नरमी है। दूसरी ओर डिफेंस शेयरों में जोरदार तेजी आई है। निफ्टी की डिफेंस इंडेक्स करीब 2.25 फीसदी चढ़ा है। साथ ही रियल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल, FMCG, सरकारी बैंकों और ऑटो में भी रफ्तार देखने को मिल रही है।

इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग शेयरों में आज जोरदार खरीदारी आई है। 4% के उछाल के साथ PG इलेक्ट्रोप्लास्ट वायदा का टॉप गेनर बना है। साथ ही अंबर में भी 4% की तेजी आई है।


FIIs लौटे, वोलेटिलिटी साथ लाए

बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि पिछले 3 दिनों की बड़ी तेजी पर ब्रेक लग गया है। पिछले 3 दिनों में FIIs की भागीदारी काफी कम थी। आज FIIs छुट्टी से वापस लौटे होंगे। HDFC बैंक की अगुवाई में मुनाफावसूली देखने को मिली है। लार्ज कैप IT शेयरों में बड़ी गिरावट आई है। Adv/dec भी आज थोड़ा बिगड़ गया है। INDIA VIX में 8% का बड़ा उछाल आया है।

Market insight : 26000 के ऊपर टिके रहने तक निफ्टी में तेजी की उम्मीद कायम, बैंक निफ्टी इस महीने छू सकता है 61000-61200 का लेवल

बाजार: आगे क्या?

स्क्रीन बता रही है कि आज FIIs की बिकवाली होगी। FIIs के पसंदीदा शेयरों में तीन दिनों में अच्छी तेजी हुई है। ऐसे में शायद वो ऊपरी स्तरों पर बेच रहे हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण है HDFC बैंक है। निफ्टी की गिरावट में HDFC बैंक का करीब 50 प्वाइंट का योगदान है। HDFC बैंक अच्छे Q3 अपडेट के बावजूद गिरा है। खैर जब तक 26,150 के ऊपर हैं ट्रेंड पॉजिटिव ही है।

निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 26,200-26,250 पर और बड़ा सपोर्ट 26,050-26,150 पर है। इसके लिए पहला रजिस्टेंस 26,300-26,350 पर और बड़ा रजिस्टेंस 26,350-26,450 पर है।

बैंक निफ्टी पर स्ट्रैटेजी

बैंक निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 59,800-60,000 पर और बड़ा सपोर्ट 59,500-59,600 पर है। इसके लिए रजिस्टेंस 60,100-60,300 के जोन में हैं।

 

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।