Get App

जब तक निफ्टी 25,800 होल्ड करता है बाजार का ट्रेंड पॉजिटिव, मजबूत मोमेंटम वाले सेक्टर्स पर करें फोकस- अनुज सिंघल

बाजार के लिए इस समय की सबसे बड़ी रेट कट ट्रेड है। कल भी पूरे दिन 3 सेक्टर्स ने जबर्दस्त मजबूती दिखाई। मेटल्स, NBFC और PSU बैंक में सबसे मजबूत मोमेंटम था और ये तीनों सेक्टर रेट कट से जुड़े हैं। दिसंबर में RBI और US फेड दोनों रेट काट सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 26, 2025 पर 9:06 AM
जब तक निफ्टी  25,800 होल्ड करता है बाजार का ट्रेंड पॉजिटिव, मजबूत मोमेंटम वाले सेक्टर्स पर करें फोकस- अनुज सिंघल
पहला रजिस्टेंस 25,950-26,050 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 26,100-26,200 पर है। पहला सपोर्ट 25,800-25,850 पर है। बड़ा सपोर्ट 25,700-25,750 पर है।

अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज

ट्रेडर्स का एक ही सवाल है कि ये बाजार 2 बजे क्यों नहीं बंद होता?लगातार बाजार में आखिरी 1 घंटे में गिरावट क्यों आती है। कल भी 2 बजे निफ्टी दिन के हाई पर था और दिन के निचले स्तरों पर बंद हुआ। इसका मतलब कहीं न कहीं स्मार्ट प्लेयर बड़ी करेक्शन की उम्मीद कर रहा है। लेकिन बाजार शॉर्ट करने वालों को अगले दिन कुछ नहीं दे रहा। आज भी खुलते ही कल का शॉर्ट 100 अंकों के नुकसान में होगा। वैसे कल का प्राइस एक्शन बुरा नहीं था, सिर्फ एक्सपायरी प्रेशर था। कल पूरे दिन मिडकैप ग्रीन में रहा और दिन के हाई के काफी करीब ही बंद हुआ। कल भी एडवांस-डिक्लाइन रेश्यो पॉजिटिव ही था और निफ्टी अब भी 20 DEMA के ऊपर ही है। जब तक 25,800 होल्ड कर रहा है, ट्रेंड पॉजिटिव है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें