आईएमई कैपिटल के आशी आनंद का मानना है कि 2026 में मार्केट में रौनक लौटेगी। 2025 शेयर बाजार के लिए अच्छा नहीं रहा। हालांकि, 2025 के अंत में मार्केट में रिकवरी दिखी। लेकिन, ज्यादातर इनवेस्टर्स के पोर्टफोलियो का रिटर्न कमजोर रहा।
आईएमई कैपिटल के आशी आनंद का मानना है कि 2026 में मार्केट में रौनक लौटेगी। 2025 शेयर बाजार के लिए अच्छा नहीं रहा। हालांकि, 2025 के अंत में मार्केट में रिकवरी दिखी। लेकिन, ज्यादातर इनवेस्टर्स के पोर्टफोलियो का रिटर्न कमजोर रहा।
अर्निंग्स ग्रोथ पकड़ेगी रफ्तार
आनंद को नॉमिनल जीडीपी ग्रोथ में रिकवरी की उम्मीद है। उनका मानना है कि अर्निंग्स ग्रोथ भी अच्छी रहेगी। इससे स्टॉक मार्केट का प्रदर्शन बेहतर रहेगा। उन्होंने कहा कि कम से कम 2026 के पहले छह महीनों में स्मॉलकैप स्टॉक्स के मुकाबले लार्जकैप और मिडकै शेयरों का प्रदर्शन बेहतर रहेगा।
डिजिटल थीम का बेहतर प्रदर्शन
उन्होंने कहा कि ऐसी कई थीम हैं, जिन्हें मार्केट में तेजी से फायदा होगा। उन्होंने डिजिटल पर सबसे ज्यादा भरोसा जताया। उन्होंने कहा, "साफ तौर पर डिजिटल ऐसी थीम है, जिसे हमने लंबे समय तक पसंद किया है। मेरा मानना है कि इस स्पेस का बेहतर प्रदर्शन आगे जारी रहेगा। यह सिर्फ इस साल तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि अगले दशक तक जारी रहेगा।"
कंजम्प्शन बढ़ाने के उपायों का पॉजिटिव असर
कंजम्प्शन को लेकर भी उन्होंने पॉजिटिव नजरिया पेश किया। उन्होंने कहा कि यह ऐसा सेगमेंट है, जो कई सालों से पिछड़ रहा है। लेकिन, अब इसमें रिकवरी के शुरुआती संकेत दिख रहे हैं। उन्होंने इसमें कई चीजों का हाथ बताया। उन्होंने कहा कि जीएसटी रेट्स में कमी, इनकम टैक्स में बड़ी राहत और इंटरेस्ट रेट में कमी का कंजम्प्शन पर पॉजिटिव असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि आठवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने पर भी डिमांड को मजबूती मिलेगी।
बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज पर भरोसा
बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज पर भी उन्होंने भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि नेट इंटरेस्ट मार्जिन पर दबाव और एसेट क्वालिटी को लेकर चिंता के बाद अब इस सेक्टर की समस्याएं खत्म होती दिख रही हैं। ग्रोथ के रफ्तार पकड़ने पर इस सेक्टर को सबसे पहले फायदा हो सकता है।
यह भी पढ़ें: ITC Stock Price: क्या तेज गिरावट के बाद आईटीसी के शेयरों में यह निवेश करने का शानदार मौका है?
नए साल के दूसरे दिन मार्केट ने रचा इतिहास
नए साल की शुरुआत में मार्केट का मूड बदलता दिख रहा है। 2 जनवरी को मार्केट के प्रमुख सूचकांकों ने नई ऊंचाई हासिल की। निफ्टी एक समय 193 अंक तक चढ़ गया था। हालांकि, बाद में यह थोड़ा नीचे आया। कारोबार के अंत में यह 182 अंक चढ़कर 26,328 अंक पर बंद हुआ। इस तरह इसने सितंबर 2024 के अपने पिछले ऑल-टाइम हाई से आगे निकल गया। तब यह 26,277 अंक पर पहुंच गया था। बीएसई सेंसेक्स भी 573 अंक चढ़कर 85,762 पर बंद हुआ।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।