कमर्शियल व्हीकल बनाने वाली अशोक लीलैंड के शेयरों में आगे 21 प्रतिशत तक का उछाल देखने को मिल सकता है। ऐसी उम्मीद ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल के टारगेट प्राइस से मिली है। ब्रोकरेज ने शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग दोहराते हुए 188 रुपये प्रति शेयर का टारगेट सेट किया है। यह शेयर के पिछले बंद भाव से लगभग 21 प्रतिशत ज्यादा है। शेयर BSE पर शुक्रवार, 29 मई को 155.45 रुपये पर था। कंपनी का मार्केट कैप 91300 करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर 3 महीनों में 26 प्रतिशत नीचे आया है।
मोतीलाल ओसवाल ने अपने रिसर्च नोट में कहा है कि अशोक लीलैंड का जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में शुद्ध मुनाफा 14 अरब रुपये रहा। यह अनुमान के मुताबिक रहा। कमोडिटी की ज्यादा कीमतों के कारण EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर 40 बेसिस पॉइंट्स गिरकर 14.6 प्रतिशत हो गया, फिर भी यह उम्मीदों के मुताबिक रहा। हालांकि, मौजूदा भू-राजनीतिक अनिश्चितता से कमर्शियल व्हीकल्स की मांग और मार्जिन, दोनों पर बुरा असर पड़ सकता है, लेकिन यह कुछ समय के लिए ही रहेगा। वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी छमाही यानि कि अक्टूबर 2026-मार्च 2027 से मांग और मार्जिन, दोनों के सामान्य होने की उम्मीद है।
FY26-28E के दौरान मुनाफा 15 प्रतिशत CAGR से बढ़ने की उम्मीद
ब्रोकरेज को FY26-28E के दौरान अशोक लीलैंड का रेवेन्यू 10 प्रतिशत, EBITDA 12 प्रतिशत और शुद्ध मुनाफा 15 प्रतिशत की CAGR (कंपाउंडेड एनुअल ग्रोथ रेट) से बढ़ने की उम्मीद है। मार्जिन बढ़ाने और पूंजीगत खर्च (Capex) पर समझदारी से नियंत्रण रखने पर कंपनी लगातार जोर दे रही है। यह लंबे समय में रिटर्न बेहतर करने में मददगार साबित होगा। इसके अलावा, नेट कैश की स्थिति अशोक लीलैंड को आने वाले सालों में ग्रोथ के नए क्षेत्रों में निवेश करने में सक्षम बनाएगी। इन सब फैक्टर्स के बेसिस पर ब्रोकरेज ने शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग दोहराई है और 188 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।
Ashok Leyland का जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 11 प्रतिशत बढ़कर 1,381.32 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह 1,245.92 करोड़ रुपये था। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू बढ़कर 17,246.44 करोड़ रुपये हो गया, जो मार्च 2025 तिमाही में 14,695.55 करोड़ रुपये था। कंपनी के बोर्ड ने 300 करोड़ रुपये जुटाने के प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। ये पैसे प्राइवेट प्लेसमेंट बेसिस पर नॉन-कनवर्टिबल डिबेंचर जारी करके जुटाए जाएंगे।
Ashok Leyland देगी 2.50 रुपये का डिविडेंड
अशोक लीलैंड के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 2.50 रुपये प्रति शेयर का दूसरा अंतरिम डिविडेंड मंजूर किया है। इसका पेमेंट 26 जून को या उससे पहले कर दिया जाएगा। रिकॉर्ड डेट 3 जून है। इस तारीख तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे। पूरे वित्त वर्ष 2026 के दौरान कंपनी का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 3,720.98 करोड़ रुपये और ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 56,362.08 करोड़ रुपये रहा।
Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।