Ashok Leyland Share Price : अच्छे नतीजों के बाद शेयर में दिखी तेजी, जानिए आगे के ऑउटलुक पर क्या है मैनेजमेंट की राय

Ashok Leyland Share Price : कंपनी के मैनेजमेंट ने अपनी कमेंट्री में कहा है कि डिमांड मजबूत बनी हुई, आगे के आउटलुक अच्छे हैं। सरकार की परिवर्तन पहल से फ्लीट मॉडर्नाइजेशन को बढ़ावा मिलेगा। जियोपॉलिटिकल चुनौतियों के बावजूद CV इंडस्ट्री मजबूत है। लेकिन बढ़ती रॉ मैटेरियल कॉस्ट अभी चिंता का विषय बनी हुई है

अपडेटेड Aug 17, 2026 पर 12:41 PM
Ashok Leyland Share Price, Ashok Leyland Share, Ashok Leyland Share outlook, Ashok Leyland Q1 results, अशोक लेलैंड शेयर की कीमत, अशोक लेलैंड शेयर, अशोक लेलैंड शेयर का आउटलुक, अशोक लेलैंड Q1 नतीजे

Ashok Leyland Share Price:पहली तिमाही में अशोक लेलैंड के नतीजे अनुमान के मुताबिक रहे हैं। इस अवधि में कंपनी के मुनाफे में करीब 3 फीसदी तो रेवेन्यू में 10 फीसदी की ग्रोथ रही है। लेकिन कच्चे माल की लागत बढ़ने से मार्जिन पर दबाव दिखा है। रेवेन्यू में डबल डिजिट ग्रोथ देखने को मिली है। वॉल्यूम 10 फीसदी बढ़कर 48,763 यूनिट रहा है। M&HCV ट्रक वॉल्यूम 15 फीसदी बढ़ा है। LCV घरेलू वॉल्यूम 21 फीसदी बढ़ा है। एक्सपोर्ट वॉल्यूम 2,461 यूनिट रहा है।

कंपनी के मैनेजमेंट ने अपनी कमेंट्री में कहा है कि डिमांड मजबूत बनी हुई, आगे के आउटलुक अच्छे हैं। सरकार की परिवर्तन पहल से फ्लीट मॉडर्नाइजेशन को बढ़ावा मिलेगा। जियोपॉलिटिकल चुनौतियों के बावजूद CV इंडस्ट्री मजबूत है। लेकिन बढ़ती रॉ मैटेरियल कॉस्ट अभी चिंता का विषय बनी हुई है।

कंपनी के मैनेजमेंट की राय


इस बार के नतीजों और ग्रोथ आउटलुक पर बातचीत करते हुए कंपनी के MD & CEO शेनू अग्रवाल ने कहा कि पहली तिमाही के नतीजों से काफी खुश है। डिमांड के मुताबिक अच्छा प्रदर्शन रहा है। डिमांड को लेकर काफी चुनौतियां दिखीं। CV इंडस्ट्री में दमदार मोमेंटम बरकरार है। कमोडिटी कीमतें बढ़ने से मार्जिन घटा है।

एशियन मार्केट पर तेजी से काम जारी

उन्होंने आगे कहा कि एशियन मार्केट को लेकर Q4 में काफी पॉजिटिव थे और इसे भारत के बाद चौथा होम मार्केट बनाने की बात कही गई थी। Q1 के बाद भी हम अपने टारगेट पर कायम हैं। एशियन मार्केट में काफी पोटेंशियल है। एशियन मार्केट पर तेजी से काम जारी है। एशिया कंपनी के लिए बड़ा मार्केट है। यहां डिस्ट्रिब्यूशन का सेटअप अच्छा कर रहे हैं।

CV इंडस्ट्री में इलेक्ट्रिक गाडियों का योगदान बढ़ा

DRIVN के साथ EV फाइनेंसिंग पार्टनरशिप हुई है। इस पार्टनरशिप के बाद FY27 में इलेक्ट्रिक CV वॉल्यूम को लेकर उम्मीदें कायम हैं। CV इंडस्ट्री में इलेक्ट्रिक गाडियों का योगदान बढ़ा है।

Trading Ideas: बाजार में लगातार पांचवे दिन दबाव, अनुज सिंघल से जाने अब कहां बनेगा पैसा

डिफेंस ऑर्डर पाइपलाइन मजबूत

उन्होंने आगे कहा कि डिफेंस बिजनेस में ऑर्डर पाइपलाइन मजबूत है। FY27 में डिफेंस से ग्रोथ और मुनाफे में अच्छे की योगदान उम्मीद है। डिफेंस पर फोकस बना हुआ है। डिफेंस बिजनेस में तेज ग्रोथ जारी है। डिफेंस बिजनेस में काफी बडे़ मौके हैं।

M&HCV और LCV में मजबूत डिमांड

FY27 के बाकी तिमाहियों में M&HCV और LCV डिमांड को किस ट्रैक पर देखते हैं? क्या मौजूदा डिमांड साइकल टिकाऊ है? इसका जवाब देते हुए शेनू अग्रवाल ने कहा कि M&HCV और LCV में मजबूत डिमांड देखने को मिल रही है। इंफ्रा और इकोनॉमी बढ़ने से इनकी ग्रोथ बढ़ेगी।

कमोडिटी कीमतों का मार्जिन पर असर संभव

FY27 के लिए रेवेन्यू और EBITDA गाइडेंस क्या है? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि आगे इंडस्ट्री के मुताबिक रेवेन्यू ग्रोथ संभव है। कमोडिटी कीमतों का मार्जिन पर असर संभव है।

शेयर की चाल पर एक नजर

फिलहाल यह शेयर एनएसई पर 2.43 रुपए यानी 1.42 फीसदी की बढ़त के साथ 174 रुपए के आसपास दिख रहा है। आज का इसका दिन का हाई 176.45 रुपए है। शेयर का 52 वीक हाई 215.42 रुपए है। इस शेयर ने 1 हफ्ते में 0.03% की कमजोरी दिखाी है। वहीं, 1 महीने में इसने 12 फीसदी की और 1 साल में 42.63 फीसदी की तेजी दिखाई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।