Ashok Leyland Share Price:पहली तिमाही में अशोक लेलैंड के नतीजे अनुमान के मुताबिक रहे हैं। इस अवधि में कंपनी के मुनाफे में करीब 3 फीसदी तो रेवेन्यू में 10 फीसदी की ग्रोथ रही है। लेकिन कच्चे माल की लागत बढ़ने से मार्जिन पर दबाव दिखा है। रेवेन्यू में डबल डिजिट ग्रोथ देखने को मिली है। वॉल्यूम 10 फीसदी बढ़कर 48,763 यूनिट रहा है। M&HCV ट्रक वॉल्यूम 15 फीसदी बढ़ा है। LCV घरेलू वॉल्यूम 21 फीसदी बढ़ा है। एक्सपोर्ट वॉल्यूम 2,461 यूनिट रहा है।
