Asian Market Today: एशिया बाजारों में आज दबाव देखने को मिल रहा है। टेक्नोलॉजी शेयरों में लगातार दूसरे सत्र में गिरावट आई और प्रमुख अमेरिकी कंपनियों की कमाई उम्मीद से कमजोर रहने के कारण निवेशक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े ट्रेड से बाहर निकलते दिखे। दक्षिण कोरिया का कोस्पी सूचकांक सबसे ज्यादा गिरा और 3.96% की गिरावट के साथ बंद हुआ। चिप बनाने वाली दिग्गज कंपनियों - सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स और SK हाइनिक्स के शेयरों में गिरावट आई। इस सूचकांक को AI से जुड़े निवेशों का एक अहम पैमाना माना जाता है।
