Asian Markets crash: पश्चिम एशिया में फिर तनाव भड़कने और US MARKETS में भारी गिरावट से ग्लोबल बाजारों में हाहाकार मचा है। गिफ्ट निफ्टी में करीब 350 प्वाइंट की गिरावट दिखा रहा है। चिप कंपनियों में भारी बिकवाली से एशिया में कोस्पी 8% से ज्यादा गिरा। निक्केई भी 3% नीचे है। उधर शुक्रवार को अच्छे जॉब डेटा के बाद ब्याज दरों में कटौती नहीं होने की आशंका से 4% तक US INDICES फिसले। AI, कंपनियों में भारी बिकवाली से NASDAQ में साल की सबसे बड़ी गिरावट रही।
