एशियाई बाजारों में दबाव, एसजीएक्स निफ्टी 0.25% नीचे

ट्रेड डील पर अनिश्चितता से एशियाई बाजारों में शुरुआती दबाव देखने को मिल रहा है।

अपडेटेड May 13, 2019 पर 8:44 AM
Story continues below Advertisement

ग्लोबल संकेतों की बात करें तो शुक्रवार को यूएस मार्केट रिकवरी के साथ बंद हुए थे। ट्रेड डील पर अनिश्चितता से एशियाई बाजारों में शुरुआती दबाव देखने को मिल रहा है। एसजीएक्स निफ्टी भी 0.25 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है।

जापान का बाजार निक्केई 107.21 अंक यानी 0.50 फीसदी टूटकर 21237.71 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, एसजीएक्स निफ्टी 31.50 अंक यानि 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 11252.00 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज स्ट्रेट्स टाइम्स में 1.15 फीसदी की कमजोरी देखने को मिल रही है। वहीं हैंगसेंग आज बंद है।

कोरियाई बाजार कोस्पी 0.78 फीसदी की कमजोरी के साथ 2091.54 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं, ताइवान का बाजार 113.42 अंक यानि 1.06 फीसदी की कमजोरी के साथ 10,599.57 के स्तर पर कारोबार कर रहा है जबकि शांघाई कंपोजिट 22.85 अंक यानी 0.78 फीसदी की कमजोरी के साथ 2916.41 के स्तर पर दिख रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।