Get App

Asian Markets Today: एशियाई बाजारों में रौनक, निक्केई 1.75% चढ़ा, कच्चे तेल में तेजी

Asian Markets Today: US-ईरान शांति वार्ता में प्रोग्रेस के चलते सोमवार को एशियाई मार्केट में बढ़त हुई। जापान का निक्केई 225 1.75% चढ़ा, जबकि टॉपिक्स 1.17% बढ़ा। साउथ कोरिया का कोस्पी 1.54% बढ़ा, जबकि कोस्डैक 0.57% गिरा

Sujata Yadavअपडेटेड Jun 22, 2026 पर 7:32 AM
Asian Markets Today: एशियाई बाजारों में रौनक, निक्केई 1.75% चढ़ा, कच्चे तेल में तेजी
Asian Market US-ईरान शांति वार्ता में प्रोग्रेस के चलते सोमवार को एशियाई मार्केट में बढ़त हुई। जापान का निक्केई 225 1.75% चढ़ा, जबकि टॉपिक्स 1.17% बढ़ा।

Global Market Today: गिफ्ट निफ्टी में करीब 100 प्वाइंट की बढ़त देखने को मिली। FIIs की कैश में 4800 करोड़ की खरीदारी रही। हालांकि वायदा में थोड़ी बिकवाली रही। एशियाई बाजारों में भी रौनक है। डाओ फ्यूचर्स में भी हल्की बढ़त देखने को मिल रही है। वहीं शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में Juneteenth National Independence Day की छुट्टी रही थी ।

एशियाई मार्केट

US-ईरान शांति वार्ता में प्रोग्रेस के चलते सोमवार को एशियाई मार्केट में बढ़त हुई। जापान का निक्केई 225 1.75% चढ़ा, जबकि टॉपिक्स 1.17% बढ़ा। साउथ कोरिया का कोस्पी 1.54% बढ़ा, जबकि कोस्डैक 0.57% गिरा। हांगकांग हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स में गिरावट का संकेत मिला। जापान के बाहर एशिया-पैसिफिक शेयरों का MSCI का सबसे बड़ा इंडेक्स 0.4% गिरा।

गिफ्ट निफ्टी 24,154 के लेवल के आसपास ट्रेड कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले क्लोज से लगभग 97 पॉइंट्स का प्रीमियम था, जो भारतीय स्टॉक मार्केट इंडेक्स के लिए पॉजिटिव शुरुआत का संकेत है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें