Asian Market Today: एशियन मार्केट में 28 अक्टूबर को जोरदार उछाल देखने को मिल रहा है । वॉल स्ट्रीट में आई तेजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) शेयरों को लेकर बढ़े उत्साह ने बाजार का मूड बेहतर कर दिया। यह तेजी ऐसे समय में आई है जब बड़ी टेक कंपनियों के नतीजे आने वाले हैं और US फेडरल रिजर्व ब्याज दरों पर अपना फैसला लेने वाला है।
