Asian Markets Today: गिफ्ट निफ्टी में हल्की बढ़त देखने को मिली। FIIs की कैश में हल्की बिकवाली रही। लेकिन इंडेक्स वायदा में 13500 से ज्यादा शॉर्ट कॉन्ट्रैक्ट कवर किए। लॉन्ग शॉर्ट रेश्यो भी 13% के करीब पहुंचा। वहीं एशियाई बाजारों में भी मिला-जुला कारोबार हो रहा है। इस बीच आज रात फेड पॉलिसी से पहले US मार्केट मिक्स रहे। चिप शेयरों में बिकवाली से नैस्डैक और S&P में गिरावट रही। हालांकि 300 प्वाइंट से ज्यादा के उछाल के साथ नए शिखर पर डाओ जोंस बंद हुआ । निवेशकों को फेडरल रिजर्व चेयरमैन केविन वॉर्श की पहली पॉलिसी के नतीजों का इंतजार है। इधर डॉलर इंडेक्स 100 के नीचे बना है। बॉन्ड यील्ड 4.3 परसेंट पर है।
