Get App

Asian Markets Today: दक्षिण कोरिया का शेयर बाजार क्रैश, Kospi 8 फीसदी लुढ़का

3 मार्च को जापान शेयर बाजार का प्रमुख सूचकांक Nikkei दिन में 12:28 बजे 3.08 फीसदी नीचे था। हैंगसेंग 1.05 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा था। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 7.81 फीसदी तक क्रैश कर चुका था। Sanghai Composite 1.43 फीसदी नीचे था

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Mar 03, 2026 पर 1:07 PM
Asian Markets Today: दक्षिण कोरिया का शेयर बाजार क्रैश, Kospi 8 फीसदी लुढ़का
अमेरिकी बाजार 2 मार्च को मिलेजुले रुख के साथ बंद हुए थे। हालांकि, यूरीपीय बाजारों में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी।

एशियाई शेयर बाजारों में 3 मार्च को लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट देखने को मिली। मध्यूपूर्व में चल रही भीषण लड़ाई से इनवेस्टर्स में घबराहट है, जिससे वे बिकवाली कर रहे हैं। एमएससीआई एशिया पैसिफिक इंडेक्स करीब 3 फीसदी नीचे चल रहा था। सबसे ज्यादा 7.24 की गिरावट दक्षिण कोरिया के स्टॉक एक्सचेंज में देखने को मिली। 2 फरवरी को भी भारत सहित एशिया बाजारों में गिरावट आई थी।

लड़ाई का दायरा बढ़ने की आशंका

सिंगापुर में वेंटेज प्वाइंट एसेट मैनेजमेंट के चीफ इनवेस्टमेंट अफसर निक फेरेस ने कहा, "इनवेस्टमेंट को लेकर बड़ा सवाल सिर्फ ईरान से जुड़ा नहीं है बल्कि यह है कि क्या इस लड़ाई का दायरा बढ़ेगा जिससे इसका असर दूसरे बाजारों पर भी पड़ेगा। कल रात को ऐसा लगा था कि यह लड़ाई ज्यादा समय तक नहीं चलेगी। लेकिन, ऐसा सोचना जरूरत से ज्यादा आशावादी होना है।"

होर्मुज की खाड़ी बंद करने की धमकी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें