Get App

मॉर्गन स्टेनली ने Asian Paints और Berger Paints के लिए 'अंडरवेट' कॉल रखी बरकरार, 20% नीचे आ सकते हैं शेयर

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से पेंट मैन्युफैक्चरर्स को फायदा होता है क्योंकि इससे उनकी इनपुट लागत कम हो जाती है और उन्हें अधिक मार्जिन जनरेट करने के लिए अधिक छूट मिलती है। पिछले सप्ताह ब्रेंट क्रूड में लगभग 3 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट में लगभग 5 प्रतिशत की गिरावट आई

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Sep 30, 2024 पर 4:05 PM
मॉर्गन स्टेनली ने Asian Paints और Berger Paints के लिए 'अंडरवेट' कॉल रखी बरकरार, 20% नीचे आ सकते हैं शेयर
एशियन पेंट्स का मार्केट कैप 3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा और बर्जर पेंट्स का 72000 करोड़ रुपये है।

तेल की कीमतें एक साल के निचले स्तर पर आ गई हैं। इसके बावजूद अंतरराष्ट्रीय ब्रोकरेज मॉर्गन स्टेनली ने पेंट कंपनियों, एशियन पेंट्स (Asian Paints) और बर्जर पेंट्स (Berger Paints) के लिए अपनी 'अंडरवेट' कॉल को बरकरार रखा है। ब्रोकरेज ने एशियन पेंट्स के लिए अपने FY25 EBITDA मार्जिन अनुमान को 18.4 प्रतिशत से बढ़ाकर 19 प्रतिशत कर दिया है। कमोडिटी और तेल की कम कीमतों के चलते FY25 की आय में लगभग 4 प्रतिशत की वृद्धि होने की संभावना है।

मॉर्गन स्टेनली ने एशियन पेंट्स के शेयर के लिए 2,522 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस रखा है। यह बीएसई पर शेयर के ​30 सितंबर को बंद भाव 3328.40 से 24 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता है। बर्जर पेंट्स के लिए, मॉर्गन स्टेनली ने 497 रुपये के अपने टारगेट प्राइस को दोहराया है, जो 20 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता है।

हालांकि, ब्रोकरेज ने बर्जर पेंट्स के लिए अपने EBITDA मार्जिन अनुमान को पहले के 15.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 16.2 प्रतिशत कर दिया है। कुल मिलाकर, अनुकूल कमोडिटी कीमतों पर चालू वित्त वर्ष के लिए कंपनी की आय 7 प्रतिशत बढ़ने की संभावना है।

कच्चे तेल की कीमत का पेंट इंडस्ट्री पर कैसे होता है असर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें