Asian Paints 9% फिसला, Q2FY25 के खराब नतीजों पर क्या और टूटेगा शेयर, जानें ब्रोकरेजेज की राय

Asian Paints पर जेपी मॉर्गन ने रेटिंग घटाकर 'अंडरवेट' कर दी है। उन्होंने कंपनी की ऑपरेटिंग कमजोर रहने के कारण इसका लक्ष्य मूल्य 2,800 रुपये से घटाकर 2,400 रुपये कर दिया है। कंपनी के सीईओ Amit Syngle ने कहा कि पिछले साल कीमतों में कटौती, माल की बढ़ी हुई कीमतों और बिक्री खर्च में बढ़ोतरी से ऑपरेटिंग मार्जिन पर असर पड़ा

अपडेटेड Nov 11, 2024 पर 10:03 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Asian Paints पर जेफरीज ने खराब प्रदर्शन और प्रतिस्पर्धी दबावों के बारे में चिंता व्यक्त की है। ब्रोकरेज ने इस पर अंडरपरफॉर्म रेटिंग देकर इसका टारगेट 2100 रुपये तय किया है

Asian Paints Share Price : एशियन पेंट्स को वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही में कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। कई ब्रोकरेज फर्मों ने चुनौतीपूर्ण मांग के माहौल और बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच इसके कमजोर प्रदर्शन पर निराशा व्यक्त की है। पिछले सत्र में स्टॉक 2.7 प्रतिशत गिरकर 2,767 रुपये पर बंद हुआ था। सालाना आधार पर, इसमें 18 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। जो निफ्टी 50 इंडेक्स से कमजोर प्रदर्शन रहा है। जबकि इसी अवधि में इंडेक्स 11 प्रतिशत बढ़ा है। घरेलू वॉल्यूम 0.5% घटे। मांग को लेकर अभी भी चुनौतियां बनी हुई हैं। मार्जिन में आगे रिकवरी की उम्मीद है। कच्चे माल के दाम घटने, कीमतें बढ़ाने से मार्जिन में सुधार होने की उम्मीद है।

आज बाजार के खुलने के साथ ही एशियन पेंट्स के शेयर में जोरदार गिरावट देखने को मिली। ये शेयर सुबह 9.39 बजे के दौरान 9.29 प्रतिशत या 257 रुपये गिर कर 2512.40 रुपये के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम त्सर 3422.95 रुपये और न्यूनतम स्तर 2511.65 रुपये रहा है।

JP Morgan on Asian Paints


जेपी मॉर्गन ने एशियन पेंट्स की रेटिंग घटाकर 'अंडरवेट' कर दी है। कंपनी की ऑपरेटिंग कमजोर रहने के कारण इसका लक्ष्य मूल्य 2,800 रुपये से घटाकर 2,400 रुपये कर दिया है। कंपनी का (PBDIT) मार्जिन पिछले वर्ष के 20.3 प्रतिशत से घटकर Q2FY25 में 15.5 प्रतिशत हो गया। कंपनी के सीईओ Amit Syngle ने कहा, "पिछले साल कीमतों में कटौती, माल की बढ़ी हुई कीमतों और बिक्री खर्च में बढ़ोतरी से ऑपरेटिंग मार्जिन पर असर पड़ा।"

CLSA On Asian Paints

सीएलएसए ने कमजोर कंज्यूमर सेंटीमेंट्स का हवाला देते हुए 2,290 रुपये के लक्ष्य के साथ 'अंडरपरफॉर्म' रेटिंग बरकरार रखी। कमजोर कंज्यूमर सेंटीमेंट्स के कारण सेल्स ग्रोथ प्रतिस्पर्धियों से पिछड़ गई।

ऑपरेशंस से कंपनी का Q2FY25 रेवन्यू सालाना 5.3 प्रतिशत गिरकर 8,003 करोड़ रुपये हो गया। ये रकम मनीकंट्रोल पोल के 8,528 करोड़ रुपये के अनुमान से कम है। कंपनी का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 42.4 प्रतिशत गिरकर 694.64 करोड़ रुपये हो गया। ये सर्वेक्षण के 1,205 करोड़ रुपये के अनुमान से कम है।

Nomura On Asian Paints

नोमुरा ने स्टॉक का लक्ष्य मूल्य 2,850 रुपये से घटाकर 2,500 रुपये कर दिया और इस पर 'न्यूट्रल' रेटिंग दी। "अन्य खिलाड़ियों ने कम मूल्य वाले उत्पादों (पुटी, डिस्टेंपर, प्राइमर आदि) को कम बेचकर अपने मिक्स बिक्री को बेहतर बनाया। दूसरी तरफ एशियन पेंट्स में मिक्स बिक्री कम देखने को मिली। ब्रोकरेज ने कहा कि हमारा मानना ​​​​है कि मांग में कमी और ग्रामीण क्षेत्र में सुधार के कारण दूसरी क्षमाही में वॉल्यूम में सुधार हो सकता है। फिर भी कुल मिलाकर बिक्री और EBITDA अभी भी कमजोर/सपाट दिखेगा।

Morgan Stanley on Asian Paints

मॉर्गन स्टेनली और जेफरीज़ ने भी क्रमशः 'अंडरवेट' और 'अंडरपरफॉर्म' रेटिंग के साथ सतर्क विचार रखा है। मॉर्गन स्टेनली ने मौसम से संबंधित प्रभावों और मांग चुनौतियों का हवाला दिया।

Jefferies On Asian Paints

जेफरीज ने एशियन पेंट्स के खराब प्रदर्शन और प्रतिस्पर्धी दबावों के बारे में चिंता व्यक्त की है। ब्रोकरेज ने इस पर अंडरपरफॉर्म रेटिंग देकर इसका टारगेट 2100 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि Q2 में कमजोर प्रदर्शन, P&L हेड्स में कमजोर प्रदर्शन के अनुरूप रही। प्रतिस्पर्धा को लेकर चिंता बनी हुई है इसके इसका आउटलुक धुंधला बना हुआ है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।