Asian Paints Share Price : एशियन पेंट्स को वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही में कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। कई ब्रोकरेज फर्मों ने चुनौतीपूर्ण मांग के माहौल और बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच इसके कमजोर प्रदर्शन पर निराशा व्यक्त की है। पिछले सत्र में स्टॉक 2.7 प्रतिशत गिरकर 2,767 रुपये पर बंद हुआ था। सालाना आधार पर, इसमें 18 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। जो निफ्टी 50 इंडेक्स से कमजोर प्रदर्शन रहा है। जबकि इसी अवधि में इंडेक्स 11 प्रतिशत बढ़ा है। घरेलू वॉल्यूम 0.5% घटे। मांग को लेकर अभी भी चुनौतियां बनी हुई हैं। मार्जिन में आगे रिकवरी की उम्मीद है। कच्चे माल के दाम घटने, कीमतें बढ़ाने से मार्जिन में सुधार होने की उम्मीद है।
