Astral share price:डीमर्जर की खबर से फिसला एस्ट्रल, दो लिस्टेड कंपनी में बंटेगा कारोबार, जानिए क्या है ब्रोकरेज की राय

Astral share price:कंपनी ने अपनी कॉनकॉल में बताया है कि उसका 2 लाख Adhesives आउटलेट्स तक पहुंचने का लक्ष्य है। इसके साथ ही 13,000 से बढ़ाकर 20,000 शहरों तक पहुंचने का लक्ष्य भी है। FY27 में पेंट बिजनेस EBITDA पॉजिटिव रह सकती है। FY26 में UK बिजनेस में 15 करोड़ रुपए EBITDA पॉजिटिव रहा है। FY27 में UK बिजनेस EBITDA 100% बढ़ने की उम्मीद है

अपडेटेड Jun 29, 2026 पर 12:19 PM
Astral Share Outlook : एस्ट्रल की मैनेजमेंट aAstral share price:JPMorgan ने स्टॉक को डाउनग्रेड करते हुए न्यूट्रल रेटिंग दी है। ब्रेकरेज का कहना है कि डीमर्जर से प्लंबिंग बिजनेस मजबूत होगाकमेंट्री में कहा गया है कि इंडस्ट्री ग्रोथ जोरदार रही है। ऑर्गेनाइज्ड कंपनियों का मार्केट शेयर बढ़ा है। Q4 डिमांड भी अच्छी रही है। FY27 में वैल्यू और वॉल्यूम ग्रोथ 15% रही है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Astral share price :डीमर्जर की खबर से एस्ट्रल (Astral) का शेयर करीब 7 फीसदी फिसल गया है। दरअसल,एस्ट्रल का कारोबार दो लिस्टेड कंपनियों में बंटेगा। इसका केमिकल और एडहेसिव (Adhesives) कारोबार अलग होगा। कंपनी का केमिकल और एडहेसिव कारोबार एस्ट्रल केमी (Astral Chemie) में मर्ज होगा। एस्ट्रल और एस्ट्रल केमी दो अलग-अलग लिस्टेड कंपनियां होंगी। दोनों कंपनियों का अलग मैनेजमेंट और कैपिटल एलोकेशन होगा। इसके लिए तय डीमर्जर योजना के तहत शेयरधारकों को 1 शेयर पर 1 शेयर मिलेगा। एस्ट्रल पाइप्स,फिटिंग्स,प्लंबिंग और Faucets के बिजनेस में शामिल है। Al-Aziz Plastics का भी एस्ट्रल में मर्जर होगा।

    Astral Chemie का कारोबार

    यह Adhesives, पेंट्स और स्पेशियलिटी केमिकल बिजनेस में शामिल है। इसमें DSS ( Differentiated & Sustainable Solutions) और UK/US बिजनेस भी शामिल होगा।


    Astral और Astral Chemie के फाइनेंशियल

    वित्त वर्ष 2026 के प्रदर्शन की बात करें तो इस अवधि में Astral की आय 4,672 करोड़ रुपए और मार्जिन 18.6% रही है। वहीं, Astral Chemie के फाइनेंशियल पर नजर डालें तो इस अवधि में कंपनी की आय 1,897 करोड़ रुपए और मार्जिन 10.3% रही है।

    Astral की कॉनकॉल

    कंपनी ने अपनी कॉनकॉल में बताया है कि उसका 2 लाख Adhesives आउटलेट्स तक पहुंचने का लक्ष्य है। इसके साथ ही 13,000 से बढ़ाकर 20,000 शहरों तक पहुंचने का लक्ष्य भी है। FY27 में पेंट बिजनेस EBITDA पॉजिटिव रह सकती है। FY26 में UK बिजनेस में 15 करोड़ रुपए EBITDA पॉजिटिव रहा है। FY27 में UK बिजनेस EBITDA 100% बढ़ने की उम्मीद है। DSS का EBITDA मार्जिन गाइडेंस 25-30% संभव है। 5 साल में DSS की ग्रोथ 5 गुना करने का लक्ष्य है। 5 साल में 5,000 करोड़ रुपए आय की उम्मीद है। FY27-28 में मार्जिन 14-15% रहने का लक्ष्य है। बैकवर्ड इंटिग्रेशन से CPVC का मार्केट शेयर बढ़ेगा। कंपनी पाइप बिजनेस में ज्यादा कैपेक्स नहीं करेगी।

    HDFC Bank Share Price : लीगल रिव्यू में मिली राहत के बाद शेयर में आई तेजी, ब्रोकरेज का रुख भी हुआ पॉजिटिव

    एस्ट्रल पर ब्रोकरेज की राय

    JPMorgan ने स्टॉक को डाउनग्रेड करते हुए न्यूट्रल रेटिंग दी है। ब्रेकरेज का कहना है कि डीमर्जर से प्लंबिंग बिजनेस मजबूत होगा। लेकिन, केमिकल्स ग्रोथ पर दबाव संभव है। PVC कीमतों में गिरावट से छोटी अवधि में दबाव देखने को मिल सकता है। स्टॉक में बेहतर एंट्री प्वाइंट का इंतजार रहेगा।

    INVESTEC ने Astral को BUY रेटिंग देते हुए 1,710 रुपए का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि इस डीमर्जर से वैल्यू अनलॉकिंग की उम्मीद है। Astral Chemie दूसरी सबसे बड़ी लिस्टेड Adhesives कंपनी बनेगी। फोकस्ड मैनेजमेंट से ग्रोथ और मार्जिन में सुधार संभव है।

    वहीं, CLSA ने स्टॉक पर होल्ड रेटिंग देते हुए 1,475 रुपए का टारगेट दिया है। इस ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि डीमर्जर से मैनेजमेंट फोकस और कैपिटल एलोकेशन बेहतर होगा। केमिकल बिजनेस में मार्जिन सुधार की उम्मीद है। री-रेटिंग के लिए तेज ग्रोथ और बेहतर मार्जिन जरूरी है।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।