Astral share price :डीमर्जर की खबर से एस्ट्रल (Astral) का शेयर करीब 7 फीसदी फिसल गया है। दरअसल,एस्ट्रल का कारोबार दो लिस्टेड कंपनियों में बंटेगा। इसका केमिकल और एडहेसिव (Adhesives) कारोबार अलग होगा। कंपनी का केमिकल और एडहेसिव कारोबार एस्ट्रल केमी (Astral Chemie) में मर्ज होगा। एस्ट्रल और एस्ट्रल केमी दो अलग-अलग लिस्टेड कंपनियां होंगी। दोनों कंपनियों का अलग मैनेजमेंट और कैपिटल एलोकेशन होगा। इसके लिए तय डीमर्जर योजना के तहत शेयरधारकों को 1 शेयर पर 1 शेयर मिलेगा। एस्ट्रल पाइप्स,फिटिंग्स,प्लंबिंग और Faucets के बिजनेस में शामिल है। Al-Aziz Plastics का भी एस्ट्रल में मर्जर होगा।
