Astral Share Price : Q2 नतीजों के बाद 12% टूटा शेयर, जानिए स्टॉक पर क्या है ब्रोकरेज की राय

Astral Share Price : मार्जिन में कमजोरी सबसे बड़ी निराशा मिली है। 19% वॉल्यूम ग्रोथ भी अनुमान से कम रहा है। सालाना आधार पर पाइप EBITDA में गिरावट से निगेटिव सरप्राइज मिला है। पाइप EBITDA तिमाही आधार पर 35/kg से घटकर 31/kg रही है। कीमतों में लागत बढ़ने का असर देरी से शामिल हुआ है। लागत बढ़ने का असर नतीजों पर दिखा है

अपडेटेड Nov 06, 2026 पर 1:55 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Astral Share Q2 results : दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 5.9% घटकर 127 करोड़ रुपए पर रहा है। वहीं, रेवेन्यू सालाना आधार पर 26.1% बढ़कर 1,988 करोड़ रुपए रही है

Astral Share Price : शुक्रवार के ट्रेडिंग सेशन में Q2 नतीजे घोषित करने के एक दिन बाद, NSE पर एस्ट्रल (Astral) के शेयर 12.4 प्रतिशत गिरकर ₹1,215.50 के इंट्राडे लो पर जाते दिखे जो इसका 52-हफ्तों का निचला स्तर भी है। फिलहाल, 1.30 बजे के आसपास एनएसई पर यह शेयर 137.80 रुपए यानी 9.93 फीसदी की कमजोरी के साथ 1250 रुपए के आसपास दिख रहा था। आज का इसका दिन का हाई 1,369.60 रुपए और दिन का लो 1,215.50 रुपए है। स्टॉक का ट्रेडिंग वॉल्यूम 3,864,058 शेयर के आसपास और मार्केट कैप 33,573 करोड़ रुपए के आसपास है। एस्ट्रल ने 11 मार्च, 2026 को ₹1,768.70 का 52-हफ्तों का उच्चतम स्तर छुआ था। मौजूदा स्तर पर, यह स्टॉक अपने उच्चतम स्तर से 31 प्रतिशत से अधिक गिर चुका है।

Q2 नतीजों के बाद एस्ट्रल में तेज गिरावट

दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 5.9% घटकर 127 करोड़ रुपए पर रहा है। वहीं, रेवेन्यू सालाना आधार पर 26.1% बढ़कर 1,988 करोड़ रुपए रही है। सालाना आधार पर EBITDA 1.6% बढ़कर 261 करोड़ रुपए पर रहा है। वहीं, EBITDA मार्जिन 16.3% से घटकर 13.1% पर रहा है।


एस्ट्रल: नतीजों की बड़ी बातें

मार्जिन में कमजोरी सबसे बड़ी निराशा मिली है। 19% वॉल्यूम ग्रोथ भी अनुमान से कम रहा है। सालाना आधार पर पाइप EBITDA में गिरावट से निगेटिव सरप्राइज मिला है। पाइप EBITDA तिमाही आधार पर 35/kg से घटकर 31/kg रही है। कीमतों में लागत बढ़ने का असर देरी से शामिल हुआ है। लागत बढ़ने का असर नतीजों पर दिखा है। FY27 के लिए डबल डिजिट वॉल्यूम ग्रोथ गाइडेंस बरकरार रखा गया है। पहली छमाही में वॉल्यूम ग्रोथ सालाना आधार पर 10 फीसदी रही है। H2 में मार्जिन 16–18% रहने का गाइडेंस दिया गया है। H1 में मार्जिन 17.4% था।

एक्विरस सिक्योरिटीज ने एस्ट्रल पर 'लॉन्ग' रेटिंग बरकरार रखी

Q2 के नतीजों के बाद इक्विरस सिक्योरिटीज के एनालिस्ट्स ने इस शेयर पर 'लॉन्ग' रेटिंग बरकरार रखी है और इसका टारगेट प्राइस ₹1,833 प्रति शेयर तय किया है। ब्रोकरेज ने निकट अवधि में मार्जिन पर दबाव को ध्यान में रखते हुए, FY27E/FY28E के EBITDA अनुमानों में 5 प्रतिशत और 3 प्रतिशत की कटौती की है। हालांकि, कंपनी ने कीमतों में सुधार, UK एडहेसिव्स, CPVC बैकवर्ड इंटीग्रेशन और नए/हाई वैल्यू वाले उत्पादों के दम पर रिकवरी की उम्मीदें बरकरार रखी हैं। एनालिस्ट्स ने एक नोट में कहा है कि आगे चलकर कंपनी की नई युनिटों को समय पर चालू करना एक अहम पहलू होगा, जिस पर नजर रखने की जरूरत है।

 

 

Mphasis Share Price: 8% भागा शेयर, मजबूत नतीजों और मैनेजमेंट के गाइडेंस ने स्टॉक में भरा जोश

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।