Mphasis Share Price: 8% भागा शेयर, मजबूत नतीजों और मैनेजमेंट के गाइडेंस ने स्टॉक में भरा जोश

Mphasis Share Price: मैनेजमेंट को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2027 में कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ उनके पहले दिए गए 'हाई सिंगल डिजिट' से 'लो डबल डिजिट' वाले गाइडेंस रेंज के ऊपरी स्तर पर रहेगी। कंपनी ने 14.75-15.75% के EBIT मार्जिन गाइडेंस को भी बनाए रखा है

अपडेटेड Nov 06, 2026 पर 12:49 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Mphasis Share Price:कंपनी ने अपने EBIT मार्जिन के अनुमान को 14.75-15.75% पर बरकरार रखा है। साथ ही, कंपनी ने अपनी नेट इनकम का 80% हिस्सा ऑपरेटिंग कैश फ्लो में बदलने के लक्ष्य को भी दोहराया है

Mphasis Share Price : शुक्रवार, 6 नवंबर को एम्फैसिस लिमिटेड (Mphasis) के शेयर इंट्राडे में लगभग 8% ऊपर जाते दिखें हैं। इस आईटी सर्विस कंपनी ने सितंबर तिमाही (Q2FY27) में शानदार प्रदर्शन किया है और संकेत दिया है कि इस पूरे साल की रेवेन्यू ग्रोथ उसके द्वारा दिए गए गाइडेंस की ऊपरी सीमा के आसपास रहेगी। कंपनी ने बताया कि कॉन्स्टेंट करेंसी रेवेन्यू में पिछली तिमाही के मुकाबले 3.3% और पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 9.7% की बढ़ोतरी हुई है। एम्फैसिस के अनुसार पिछले कई सालों में यह उनकी सबसे अधिक तिमाही कॉन्स्टेंटकरेंसी रेवेन्यू ग्रोथ है।

मैनेजमेंट को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2027 में कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ उनके पहले दिए गए 'हाई सिंगल डिजिट' से 'लो डबल डिजिट' वाले गाइडेंस रेंज के ऊपरी स्तर पर रहेगी। कंपनी ने 14.75-15.75% के EBIT मार्जिन गाइडेंस को भी बनाए रखा है।

डॉलर के हिसाब से कंपनी की रेवेन्यू पिछली तिमाही के मुकाबले 3.2% बढ़कर 48.6 करोड़ डॉलर पर रही है, जो पिछली तिमाही में 47.1 करोड़ डॉलर रही थी। रुपये के हिसाब से रेवेन्यू पिछली तिमाही के मुकाबले 4.5% बढ़कर 4,384 करोड़ रुपये के मुकाबले 4,580.9 करोड़ रुपये पर रही है।


EBITDA 4.5% बढ़कर ₹795.2 करोड़ के मुकाबले ₹831 करोड़ पर रहा है। जबकि EBIT भी 4.5% बढ़कर ₹648.1 करोड़ के मुकाबले ₹677.4 करोड़ हो गया हा। EBIT मार्जिन 14.8% पर स्थिर रहा है। यह कंपनी के 14.75-15.75% की टारगेट रेंज के निचले स्तर पर है।

नेट प्रॉफिट पिछली तिमाही के मुकाबले 14.6% बढ़कर ₹489.5 करोड़ रुपए के मुकाबले ₹561.1 करोड़ पर रहा है। हालांकि,इस ग्रोथ को 'अन्य आय' (other income) में 78% की बढ़ोतरी से भी मदद मिली है, जो ₹82.9 करोड़ से बढ़कर ₹147.2 करोड़ हो गई है।

ग्रॉस मार्जिन पिछली तिमाही के मुकाबले 20 बेसिस पॉइंट्स सुधरकर 27.1% हो गया, हालांकि साल-दर-साल (year-on-year) आधार पर इसमें 100 बेसिस पॉइंट्स की गिरावट आई है।

कंपनी ने कहा है कि उसने वित्त वर्ष 2027 की पहली छमाही ने एक मजबूत आधार तैयार किया है। उम्मीद है कि दूसरी छमाही में भी यह गति बनी रहेगी। कंपनी का लक्ष्य अपनीनेट इनकम का 80% हिस्सा ऑपरेटिंग कैश फ्लो में बदलना है। उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2028 में यह कन्वर्जन सामान्य स्तर पर आ जाएगा।

आगे की गाइडेंस

अनिश्चितता भरे मैक्रोइकॉनॉमिक माहौल के बावजूद एमफैसिस को उम्मीद है कि उसका रेवेन्यू ग्रोथ उसके पहले दिए गए 'हाई सिंगल डिजिट' से 'लो डबल डिजिट' वाले अनुमान की ऊपरी छोर के आसपास रहेगा। मैनेजमेंट ने इस आउटलुक का श्रेय बेहतर काम-काज को दिया है और उन्हें उम्मीद है कि पहली छमाही में दिखी तेजी दूसरी छमाही में भी बनी रहेगी।

कंपनी ने अपने EBIT मार्जिन के अनुमान को 14.75-15.75% पर बरकरार रखा है। साथ ही, कंपनी ने अपनी नेट इनकम का 80% हिस्सा ऑपरेटिंग कैश फ्लो में बदलने के लक्ष्य को भी दोहराया है, जिसके FY28 तक यह कन्वर्जन सामान्य स्तर पर आ जाने की उम्मीद है।

 

 

Investment Mantra : इस दिवाली करना चाहते हैं निवेश की शुरुआत तो मार्केट दिग्गजों से जानें टॉप फंड पिक्स और सही निवेश रणनीति

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।