Astral Share Price : शुक्रवार के ट्रेडिंग सेशन में Q2 नतीजे घोषित करने के एक दिन बाद, NSE पर एस्ट्रल (Astral) के शेयर 12.4 प्रतिशत गिरकर ₹1,215.50 के इंट्राडे लो पर जाते दिखे जो इसका 52-हफ्तों का निचला स्तर भी है। फिलहाल, 1.30 बजे के आसपास एनएसई पर यह शेयर 137.80 रुपए यानी 9.93 फीसदी की कमजोरी के साथ 1250 रुपए के आसपास दिख रहा था। आज का इसका दिन का हाई 1,369.60 रुपए और दिन का लो 1,215.50 रुपए है। स्टॉक का ट्रेडिंग वॉल्यूम 3,864,058 शेयर के आसपास और मार्केट कैप 33,573 करोड़ रुपए के आसपास है। एस्ट्रल ने 11 मार्च, 2026 को ₹1,768.70 का 52-हफ्तों का उच्चतम स्तर छुआ था। मौजूदा स्तर पर, यह स्टॉक अपने उच्चतम स्तर से 31 प्रतिशत से अधिक गिर चुका है।
