Top F&O Calls: मार्केट फिलहाल चढ़ कर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 94 अंकों की बढ़त और सेंसेक्स में करीब 275 अंकों की तेजी देखने को मिली। एफएंडओ की बात करें तो एनबीसीसी, इंडसइंड बैंक, इरेडा, इंडियन बैंक, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ, एबीबी इंडिया, बर्जर पेंट्स और पेटीएम के शेयर हरे निशान में नजर आये। जबकि महानगर गैस, आईजीएल, सोना बीएलडब्ल्यू प्रीसिजन, एंजेल वन, हिंडाल्को, ग्लेनमार्क फार्मा, ट्यूब इनवेस्टमेंट्स, आईसीआईसीआई लोम्बार्ड और टाटा एलेक्सी के शेयर गिरावट पर कारोबार करते दिखे। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए Axis Securities के राजेश पालवीय ने एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके बेहतरीन कॉल्स-
Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज
आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 23300, 23400 और 23500 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 23200, 23100 और 23000 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 52800, 53000 और 53200 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 52800, 52500 और 52200 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।
Axis Securities के राजेश पालवीय के शानदार एफएंडओ कॉल्स
Apollo Tyres Future : खरीदें - 444 रुपये, टारगेट - 465/470 रुपये, स्टॉपलॉस - 432 रुपये
BHEL Future : खरीदें - 226 रुपये, टारगेट - 240 रुपये, स्टॉपलॉस - 219 रुपये
Paytm Future : खरीदें - 877 रुपये, टारगेट - 920 रुपये, स्टॉपलॉस - 855 रुपये
आज का सस्ता ऑप्शनः Astral
आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Axis Securities के राजेश पालवीय ने कहा कि उन्होंने Astral पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Astral की अप्रैल की एक्सपायरी वाली 1320 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। राजेश पालवीय ने कहा कि इसमें 23.35 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 40/45 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही उन्होंने इसमें 12 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)