Get App

Axis Securities के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल, Astral का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

NIFTY में 23300, 23400 और 23500 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 23200, 23100 और 23000 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में आज 52800, 53000 और 53200 के स्तर पर कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 52800, 52500 और 52200 के स्तर पर नजर आये

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Apr 16, 2025 पर 3:03 PM
Axis Securities के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल, Astral का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा
Astral पर Axis Securities के राजेश पालवीय ने 1320 के स्ट्राइक वाली अप्रैल की कॉल में खरीदारी की सलाह दी

Top F&O Calls: मार्केट फिलहाल चढ़ कर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 94 अंकों की बढ़त और सेंसेक्स में करीब 275 अंकों की तेजी देखने को मिली। एफएंडओ की बात करें तो एनबीसीसी, इंडसइंड बैंक, इरेडा, इंडियन बैंक, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ, एबीबी इंडिया, बर्जर पेंट्स और पेटीएम के शेयर हरे निशान में नजर आये। जबकि महानगर गैस, आईजीएल, सोना बीएलडब्ल्यू प्रीसिजन, एंजेल वन, हिंडाल्को, ग्लेनमार्क फार्मा, ट्यूब इनवेस्टमेंट्स, आईसीआईसीआई लोम्बार्ड और टाटा एलेक्सी के शेयर गिरावट पर कारोबार करते दिखे। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए Axis Securities के राजेश पालवीय ने एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके बेहतरीन कॉल्स-

Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 23300, 23400 और 23500 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 23200, 23100 और 23000 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 52800, 53000 और 53200 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 52800, 52500 और 52200 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें