इस समय बाजार Contracting, पैसा बनेगा कम, अच्छे शेयरों को हर गिरावट पर खरीदने की रणनीति होगी बेहतर- अनुज सिंघल

बाजार इस समय एक चक्रव्यूह में फंस चुका है। दिक्कत ये है कि 90% अभिमन्यु हैं, सिर्फ 10% अर्जुन है। इस चक्रव्यूह से कैसे निकलें, ये अभी पता नहीं है। सबसे आसान रणनीति है निवेशकों के लिए अच्छे शेयरों को हर गिरावट पर खरीदें। ट्रेडर्स को ये समझना होगा कि ये contracting बाजार है। Contracting बाजार में पैसा कम बनेगा और वो भी मेहनत से।

अपडेटेड Jun 20, 2025 पर 9:16 AM
Story continues below Advertisement
आज की बेसिक रेंज 24,700-24,900 पर है। 24,750 के पास खरीदें और 24,650 का SL लगाएं। 24,850 के पास बेचें और 24,950 का SL लगाएं।

अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज

इस समय बाजार में कहीं तो कुछ पेंच फंसा है। दिक्कत ये है कि समझ नहीं आ रहा वो ठीक कैसे होगा। अब ट्रंप साहब बोल रहे हैं कि 2 हफ्ते में ईरान पर फैसला करेंगे। इसका मतलब क्या और 2 हफ्ते हमें ये सब झेलना होगा?कल निफ्टी ने 2 कोशिश की ब्रेकआउट की, दोनों फेल हुई। अब हम मंथली एक्सपायरी वाले हफ्ते में जा रहे हैं। 24,500 पुट और 25,000 कॉल में भारी ओपन इंटरेस्ट है। मतलब 24,450-25,050 की एक बड़ी रेंज शायद बरकरार रहे। अभी तो उससे भी छोटी रेंज है: 24,700-24,850 की। कल पहली बार मिडकैप मार्केट में कोहराम था। कल का Adv/Dec बेहद खराब था, लेकिन सिर्फ 1 दिन से ट्रेंड नहीं बनता। देखते हैं, आज बाजार रेंज तोड़ेगा या नहीं।

बाजार: आज के संकेत

ब्रेंट क्रूड फिर $79 तक गया और फिर फिसला। अगर ब्रेंट $80 के ऊपर निकला तो मूड खराब होगा। $80 के ऊपर निकलने पर 24,500 टूटने का रिस्क होगा। $70 के नीचे ब्रेंट आया तो हम शायद 25,200 पार करें। 3 दिन से FIIs ने खरीदारी की है और शॉर्ट भी नहीं जोड़े, लेकिन इसके बावजूद बाजार नहीं चल रहा है। अब तो ये भी नहीं कह सकते कि FIIs की वजह से बाजार गिरा। कल तो दिक्कत निफ्टी की थी भी नहीं, मिडकैप ही कमजोर थे। आज शायद IT फिर से थोड़ा सपोर्ट बाजार को दे । बैंक निफ्टी की कमजोरी थोड़ी खल रही है। बैंक निफ्टी अब पॉलिसी लेवल्स के नीचे है।


बाजार: क्या हो आज रणनीति

बाजार इस समय एक चक्रव्यूह में फंस चुका है। दिक्कत ये है कि 90% अभिमन्यु हैं, सिर्फ 10% अर्जुन है। इस चक्रव्यूह से कैसे निकलें, ये अभी पता नहीं है। सबसे आसान रणनीति है निवेशकों के लिए अच्छे शेयरों को हर गिरावट पर खरीदें। ट्रेडर्स को ये समझना होगा कि ये contracting बाजार है। Contracting बाजार में पैसा कम बनेगा और वो भी मेहनत से। वैसे बाजार 70-80% दिन contracting ही होता है। सिर्फ 20-30% समय बाजार ट्रेंडिंग होता है।

निफ्टी पर रणनीति

आज की बेसिक रेंज 24,700-24,900 पर है। 24,750 के पास खरीदें और 24,650 का SL लगाएं। 24,850 के पास बेचें और 24,950 का SL लगाएं। दोनों ही ट्रेड में सिर्फ 1:1 का रिस्क-रिवॉर्ड मिलेगा। इस बाजार में किसी भी बड़े मूव को ट्रेंड नहीं समझें।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी बैंक के लिए 55,500 सबसे अहम सपोर्ट मिल रहा है। बैंक निफ्टी में उसके बाद 55,000 तक सपोर्ट नहीं है। अपसाइड में 56,000 के ऊपर अभी जगह नहीं है। बैंक निफ्टी को ट्रेड करना इस समय काफी मुश्किल है।

Nifty Strategy for Today: इंडेक्स पर आज की रणनीति के लिए इन लेवल्स पर दें ध्यान, मिलेगा मुनाफा

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।