निफ्टी और बैंक निफ्टी में किन लेवल्स पर करें खरीदारी, आज इन दो स्टॉक्स पर रहेगा फोकस

सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने निफ्टी पर रणनीति बताते हुए कहा कि निफ्टी अगर 21,850 के ऊपर टिके तो इसमें खरीदारी करना चाहिए और स्टॉपलॉस दिन का निचला स्तर होगा। इंडेक्स में शुरुआती घंटे की बिकवाली खत्म होने के बाद ही इसमें खरीदारी करें। फिलहाल इंडेक्स में इन स्तरों पर बिकवाली का कोई ट्रेड नहीं है और बाजार में एक बाउंसबैक बाकी है

अपडेटेड Mar 14, 2024 पर 10:02 AM
अनुज सिंघल ने बैंक निफ्टी पर ट्रेडिंग की सलाह देते हुए कहा कि इसमें पहले घंटे के बाद स्थिरता आने पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें दिन के निचले स्तर का स्टॉपलॉस लगाएं

निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि इसमें पहला सपोर्ट 21,890-21,905 (50 DMA, कल का निचला स्तर) पर दिखाई दे रहा है। जबकि बड़ा सपोर्ट 21,791 (50 DEMA) पर नजर आ रहा है। इसमें आज एक्सपायरी है लिहाजा किसी भी समय बड़ी शॉर्ट कवरिंग संभव है। इंडेक्स में दिन के दूसरे भाग में शॉर्ट कवरिंग संभव है। अनुज ने कहा कि निफ्टी अगर 21,850 के ऊपर टिके तो इसमें खरीदारी करना चाहिए और स्टॉपलॉस दिन का निचला स्तर होगा। इंडेक्स में शुरुआती घंटे की बिकवाली खत्म होने के बाद ही इसमें खरीदारी करें। फिलहाल इंडेक्स में इन स्तरों पर बिकवाली का कोई ट्रेड नहीं है और बाजार में एक बाउंसबैक बाकी है।

निफ्टी बैंक पर अनुज सिंघल की स्ट्रैटेजी

निफ्टी बैंक पर रणनीति बताते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी बैंक में बॉटम बनने के संकेत नजर आ रहे हैं। 20 DEMA के ऊपर कल निफ्टी बैंक बंद हुआ था। फिन निफ्टी, निफ्टी बैंक की एक्सपायरी का संकट खत्म हुआ है। बड़े निजी बैंकों में खरीदारी के संकेत देखने को मिल रहे हैं।


इसमें पहला सपोर्ट 46,842 (कल का निचला स्तर) पर दिखाई दे रहा है। जबकि बड़ा सपोर्ट 46,500 (ऑप्शन जोन, 50 DEMA) पर नजर आ रहा है। वहीं बैंक निफ्टी पर ट्रेडिंग की सलाह देते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि इसमें पहले घंटे के बाद स्थिरता आने पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें दिन के निचले स्तर का स्टॉपलॉस लगाएं।

निफ्टी में 21885 का स्तर टूटा तो 21837-21805 तक फिसल सकता है इंडेक्स- वीरेंद्र कुमार

ONGC

अनुज स्टॉक स्पॉटलाइप पर बात करते हुए ओएनजीसी पर नजर रखने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि इसमें CLSA ने खरीदारी की सलाह दी है और इसका लक्ष्य 300 रुपये/शेयर तय किया है। उनका कहना है कि KG बेसिन से उत्पादन शुरू हुआ हुआ। KG बेसिन से एक साल में प्रोडक्शन 15% बढ़ने का अनुमान है। इसमें एक दशक की गिरावट के बाद अब प्रोडक्शन बढ़ेगा। अगर प्रोडक्शन बढ़ता है तो शेयर की री-रेटिंग संभव है।

COAL INDIA

अनुज ने कहा कि कोल इंडिया का स्टॉक आज फोकस में है। इसमें जेफरीज ने खरीदारी की सलाह देकर इसका लक्ष्य 530 रुपये/शेयर तय किया है। उनका कहना है कि इसमें गिरावट के बाद खरीदारी का अच्छा मौका नजर आ रहा है। पावर डिमांड पूरा करने के लिए वॉल्यूम ग्रोथ में सुधार हुआ है। ई-ऑक्शन कीमतों में बड़ी गिरावट अब पुरानी बात हो गई है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।