निफ्टी में 21885 का स्तर टूटा तो 21837-21805 तक फिसल सकता है इंडेक्स- वीरेंद्र कुमार

निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी में 21700-21800 जोन में पुट राइटिंग दिख रही है। ये एक्सपायरी के लिए अहम है। इसमें 22100-22157 के नीचे गिरावट रहेगी। इसके नीचे बिकवाली का ट्रेड काम करेगा। कल का निचला स्तर 21885 टूटा तो 21837-21805 का स्तर दिख सकता है

अपडेटेड Mar 14, 2024 पर 8:51 AM
Story continues below Advertisement
वीरेंद्र ने कहा कि बैंक निफ्टी में 47342 का स्तर पार हुआ तो इंडेक्स में 47722-47830 का स्तर भी देखने को मिल सकता है

Nifty Strategy Today- बुधवार को मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों ने बाजार का मूड बिगाड़ा। सेंसेक्स, निफ्टी में करीब 1.5% की गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 900 प्वाइंट से ज्यादा गिरा। जबकि निफ्टी में 300 अंकों की गिरावट रही। आज के लिए निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस-22077-22110 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस-22157 (20 DEMA)-22210/22254 पर नजर आ रहा है। सपोर्ट की बात करें तो पहला बेस-21915-21837 (50 DEMA)/21805 पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस-21766-21723 के लेवल पर नजर आ रहा है।

उन्होंने कहा कि कल 20 DEMA का स्तर टूटते ही 22033 का लेवल दिखा। क्लोजिंग में भी कहा था कि 22000 टूटते ही 21850 का स्तर दिखेगा। इंडेक्स में कल FIIs की भारी बिकवाली नजर आई है। लेकिन बैंक निफ्टी पर अब भी असर नहीं दिख रहा है। इंडेक्स में 22000-22100-22200 जोन में भारी कॉल राइटिंग दिख रही है। इसमें 22157 पर 20 DEMA नजर आ रहा है।

वीरेंद्र ने आगे कहा कि निफ्टी में 21700-21800 जोन में पुट राइटिंग दिख रही है। ये एक्सपायरी के लिए अहम है। इसमें 22100-22157 के नीचे गिरावट रहेगी। इसके नीचे बिकवाली का ट्रेड काम करेगा। कल के निचले स्तर 21885 पर नजर रखें। ये स्तर टूटा तो 21837-21805 मिल सकता है। एक्सपायरी को देखते हुए 21837-21805 से शॉर्ट कवरिंग दिखेगी इसमें पुलबैक संभव है।


शेयर बाजार में चौतरफा पिटाई से निवेशक 'लहूलुहान', ₹13.57 लाख करोड़ का हुआ घाटा, जानें कारण

निफ्टी बैंक पर रणनीति

बैंकिंग इंडेक्स पर रणनीति बताते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस-47236-47342/47510 पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस-47722-47830/48020 के स्तर पर नजर आ रहा है। सपोर्ट के लिहाज से पहला बेस- 46610-46490 के लेवल पर नजर आ रहा है। जबकि बड़ा बेस- 46330-46110 के स्तर पर दिख रहा है। इसमें HDFC बैंक के दम पर 20 DEMA बचा है।

उन्होंने आगे कहा कि बैंकिंग इंडेक्स में 47000-47500 जोन में भारी कॉल राइटिंग दिख रही है। जबकि 46500 जोन में भारी पुट राइटिंग दिख रही है। इसमें 46610 पर 50 DEMA नजर आ रहा है। इंडेक्स में कल का निचला स्तर टूटा तो 46610-46490 तक ये फिसल सकता है। बैंक निफ्टी में ऊपर की तरफ भरोसा लौटाने के लिए 47236-47342 सबसे अहम स्तर होगा। इसमें 47342 पार हुआ तो 47722-47830 भी मिल सकता है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

Sunil Gupta

Sunil Gupta

First Published: Mar 14, 2024 8:51 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।