ATF Price Cut: देश में नए साल की शुरुआत जेट फ्यूल (Jet Fuel) की कीमतों में कटौती से हुई है। सार्वजनिक क्षेत्र की ऑयल रिटेलर कंपनियों के नोटिफिकेशन के अनुसार, एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) यानि जेट फ्यूल की कीमत में 4,162.5 रुपये या 3.9 प्रतिशत की कटौती की गई है। इस कटौती के बाद दिल्ली में विमान ईंधन की कीमत 1,01,993.17 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई। पहले यह कीमत 1.06 लाख रुपये प्रति किलोलीटर थी। इससे हवाई यात्रा करना सस्ता हो सकता है। इसकी वजह है कि जेट फ्यूल के दाम घटने से विमानन कंपनियों के लिए इसकी खरीद सस्ती बनेगी। ऐसे में हो सकता है कि वह लागत में गिरावट का फायदा हवाई यात्रियों को भी दें।
