Get App

Ather Energy जुटाएगी ₹2500 करोड़; QIP, राइट्स इश्यू जैसे रूट्स की लेगी मदद; सोमवार को उछल सकता है शेयर

Ather Energy Fundraise: 1,500 करोड़ रुपये तक का अमाउंट QIP से जुटाया जाएगा। बोर्ड ने इक्विटी शेयरों, FCCB या इक्विटी शेयरों में बदली जा सकने वाली अन्य पात्र सिक्योरिटीज के जरिए ₹1,000 करोड़ तक जुटाने को मंजूरी दी है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jun 13, 2026 पर 10:57 AM
Ather Energy जुटाएगी ₹2500 करोड़; QIP, राइट्स इश्यू जैसे रूट्स की लेगी मदद; सोमवार को उछल सकता है शेयर
मार्केट शेयर के हिसाब से एथर एनर्जी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली तीसरी सबसे बड़ी कंपनी है।

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली एथर एनर्जी लिमिटेड ने कई तरीकों से ₹2,500 करोड़ तक जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इन तरीकों में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP), राइट्स इश्यू, प्रेफरेंशियल इश्यू और फॉरेन करेंसी कनवर्टिबल बॉन्ड (FCCB) जारी करना शामिल है। कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि फंड जुटाने के इस प्रस्ताव में ₹1,500 करोड़ तक के इक्विटी शेयरों का QIP शामिल है। रेगुलेटरी और शेयरधारकों की मंजूरी मिलने के बाद QIP के पैसे को एक या ज्यादा किश्तों में जुटाया जाएगा। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 12 जून को हुई बैठक में इस फैसले को मंजूरी दी।

इसके अलावा कंपनी के बोर्ड ने इक्विटी शेयरों, FCCB या इक्विटी शेयरों में बदली जा सकने वाली अन्य पात्र सिक्योरिटीज के जरिए ₹1,000 करोड़ तक जुटाने को मंजूरी दी है। इन सिक्योरिटीज को प्रेफरेंशियल इश्यू, राइट्स इश्यू या लागू कानूनों के तहत मंजूर किसी अन्य तरीके से, एक या ज्यादा किश्तों में जारी किया जा सकता है। इस पर भी अभी रेगुलेटरी मंजूरी और शेयरहोल्डर्स की मंजूरी मिलना बाकी है।

एथर एनर्जी के मुताबिक, सिक्योरिटीज रुपये में या एक या ज्यादा विदेशी मुद्राओं में हो सकती हैं। बोर्ड ने फंड जुटाने से जुड़े सभी मामलों को संभालने के लिए एक फंडरेजिंग कमेटी बनाई है। इनवेस्टर्स, इश्यू प्राइस, सिक्योरिटीज की संख्या, लिस्टिंग की जगह, कन्वर्जन की शर्तें और इश्यू से जुड़ी अन्य जानकारी (जहां लागू हो) बोर्ड की ओर से सही समय पर लागू नियमों के अनुसार तय की जाएगी।

Ather Energy इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में तीसरी सबसे बड़ी कंपनी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें