Get App

अब ऑटो इंश्योरेंस भी बेचेगी Ather Energy, नई सब्सिडियरी शुरू करने को बोर्ड से मंजूरी; शेयर 6% चढ़ा

Ather Energy Share Price: एथर एनर्जी की ओर से नई एंटिटी में शुरुआत में 8 करोड़ रुपये लगाए जा सकते हैं। नई एंटिटी का प्राइमरी बिजनेस इंश्योरेंस ही रहेगा। एथर एनर्जी मई 2025 में शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी। मार्केट कैप बढ़कर 26700 करोड़ रुपये हो गया है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Dec 19, 2025 पर 4:24 PM
अब ऑटो इंश्योरेंस भी बेचेगी Ather Energy, नई सब्सिडियरी शुरू करने को बोर्ड से मंजूरी; शेयर 6% चढ़ा
नई सब्सिडियरी शुरू करने के प्रपोजल पर अभी संबंधित रेगुलेटरी अप्रूवल्स लिया जाना बाकी है।

इलेक्ट्रिक टूव्हीलर कंपनी एथर एनर्जी अब ऑटो इंश्योरेंस सेगमेंट में एंट्री कर रही है। कंपनी के बोर्ड ने 19 दिसंबर को एक 100 प्रतिशत मालिकाना हक वाली नई सब्सिडियरी शुरू करने को मंजूरी दे दी। यह कंपनी कई इंश्योरेंस कंपनियों के साथ पार्टनरशिप में कॉरपोरेट एजेंट के तौर पर ऑटो इंश्योरेंस पॉलिसी ऑफर करेगी। इस डेवलपमेंट से एथर एनर्जी के शेयर दिन में 8 प्रतिशत तक उछले। BSE पर कीमत 717.30 रुपये के हाई तक गई। बाद में शेयर लगभग 6 प्रतिशत बढ़त के साथ 700.10 रुपये पर सेटल हुआ।

नई सब्सिडियरी शुरू करने के प्रपोजल पर अभी संबंधित रेगुलेटरी अप्रूवल्स लिया जाना बाकी है। नई एंटिटी का नाम अभी सामने नहीं आया है। एथर एनर्जी की ओर से इसमें शुरुआत में 8 करोड़ रुपये लगाए जा सकते हैं। बाकी का निवेश कामकाज पर निर्भर करेगा। नई एंटिटी का प्राइमरी बिजनेस इंश्योरेंस ही रहेगा।

एक बयान में एथर एनर्जी के चीफ बिजनेस ऑफिसर रवनीत सिंह फोकेला ने कहा, 'हम हमेशा से मानते हैं कि एक अच्छा ओनरशिप अनुभव सिर्फ गाड़ी तक ही सीमित नहीं होता। इंश्योरेंस आज उस सफर का एक अहम हिस्सा है। यह एक ऐसा क्षेत्र है, जहां ग्राहकों के लिए अनुभव को काफी आसान और ज्यादा अनुमानित बनाया जा सकता है। इंश्योरेंस डिस्ट्रीब्यूशन को एथर इकोसिस्टम के करीब लाकर हम इसे आसान, ज्यादा पारदर्शी बना सकते हैं।'

मई में शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी Ather Energy

सब समाचार

+ और भी पढ़ें