Ather Energy Share Price : कल की 14% तेजी के बाद एथर एनर्जी के शेयर आज भी 4% भागे, मजबूत Q2 नतीजों ने भरा जोश

Ather Energy Share Price : पिछले ट्रेडिंग सेशन में 14 फीसदी की तेजी के बाद एथर एनर्जी के शेयर में आज भी 4 फीसदी का उछाल आया है। कंपनी के मजबूत Q2 नतीजों और बेहतर मुनाफे को देखते हुए नोमुरा और एचएसबीसी ने इसके प्राइस टारगेट बढ़ा दिए हैं

अपडेटेड Oct 27, 2026 पर 11:59 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Ather Energy News : कंपनी के बोर्ड ने तमिलनाडु और महाराष्ट्र स्थित अपनी इकाइयों में मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने के लिए 122 करोड़ रुपये के कैपेक्स को मंजूरी दी है। एथर एनर्जी दिसंबर 2026 तक होसुर फैक्ट्री में 75,000 यूनिट की सालाना क्षमता जोड़ने की योजना पर काम कर रही है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Ather Energy Share Price : आज मंगलवार को भी एथर एनर्जी के शेयरों में तेजी जारी है। पिछले सत्र में 14 प्रतिशत से अधिक की उछाल के बाद, शुरुआती कारोबार में ये शेयर 4 प्रतिशत और चढ़ गए। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली इस कंपनी के दूसरे तिमाही के मजबूत नतीजों के बाद ब्रोकरेज फर्मों नोमुरा और एचएसबीसी ने इसके लिए अपने प्राइस टारगेट बढ़ा दिए हैं। जिससे इस शेयर में जोश देखने को मिल रहा है।

    आज के शुरुआती कारोबार में एथर एनर्जी का शेयर 4 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,638 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। आज यह BSE 500 और NSE 500 इंडेक्स में सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज करने वाले शेयरों में शामिल रहा। साथ ही, यह शेयर दोनों एक्सचेंजों पर सबसे ज्यादा एक्टिव रूप से ट्रेड किए जाने वाले शेयरों में से एक है।

    2026 में अब तक इस स्टॉक में 121 फीसदी तेजी आ चुकी है। निफ्टी 50 के मुकाबले इसका प्रदर्शन काफी बेहतर है। इसी दौरान निफ्टी 50 में 13 प्रतिशत की गिरावट आई है। एथर एनर्जी का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 65,000 करोड़ रुपये के आसपास है।


    नोमुरा ने एथर एनर्जी का टारगेट बढ़ाकर 2,070 रुपये किया

    जापानी ब्रोकेज फर्म नोमुरा ने एथर एनर्जी पर अपनी 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी है और इसके प्राइस टारगेट को 1,926 रुपये से बढ़ाकर 2,070 रुपये कर दिया है। सोमवार की क्लोजिंग प्राइस के हिसाब से देखें तो इसमें 31 प्रतिशत की तेजी की संभावना है। ब्रोकरेज फर्म ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में एथर एनर्जी को अपनी टॉप पिक बताया है। इसके पीछे उन्होंने कोनार्क (Konarc) की मजबूत संभावनाओं, दूसरी तिमाही (Q2) में उम्मीद से बेहतर एवरेज सेलिंग प्राइस (ASP) और मार्जिन तथा शानदार बुकिंग का हवाला दिया है।

    नोमुरा ने आगे कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में बड़ा बदलाव आने के लिए जरूरी फैक्टर मौजूद हैं। साथ ही,यह भी कहा कि भविष्य में शेयरों से मिलने वाला रिटर्न,ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स (OEMs) के कारोबार में इलेक्ट्रिक वाहनों के महत्व पर काफी हद तक निर्भर करेगा।

    HSBC ने एथर एनर्जी का टारगेट बढ़ाकर 1,800 रुपये किया

    एथर एनर्जी के उम्मीद से बेहतर तिमाही नतीजों के बाद, HSBC ने इस पर अपनी खरीदारी की सलाह को बरकरार रखी है और इसके प्राइस टारगेट को 1,600 रुपये से बढ़ाकर 1,800 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज फर्म ने कमोडिटी की लागत से जुड़ी मुश्किल स्थितियों के बीच कंपनी के EBITDA के उम्मीद से जल्दी 'ब्रेक-ईवन' (मुनाफा-नुकसान बराबर होने की स्थिति) तक पहुंचने की बात कही है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी की यह ऑपरेशनल मजबूती, लंबे समय में अपने कारोबार को बढ़ाने की एथर एनर्जी की क्षमता पर बाजार का भरोसा और मजबूत करेगी।

    HSBC को उम्मीद है कि कंपनी FY27 में ब्रेक-ईवन तक पहुंच जाएगी। हालांकि,उसने एथर एनर्जी के नए प्रोडक्ट 'कोनार्क'(Konarc) को लेकर बाजार की प्रतिक्रिया सुस्त रहने की संभावना जताई है। इसे उसने निकट भविष्य के एक जोखिम के रूप में पहचाना है।

    एथर एनर्जी के Q2 नतीजे पर एक नजर

    एथर एनर्जी ने सितंबर 2026 को समाप्त तिमाही में 1.26 करोड़ रुपये का नेट मुनाफा दर्ज किया है, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी को 154 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। इस अवधि में कंपनी की कामकाजी आय सालाना आधार पर 63 प्रतिशत बढ़कर 1,464 करोड़ रुपये रही है। EBITDA 74.2 करोड़ रुपये रहा है। यह लगातार दूसरी तिमाही है जब कंपनी का EBITDA पॉजिटिव रहा है। एक साल पहले इसी अवधि में 90.7 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। सितंबर तिमाही में EBITDA मार्जिन -10 प्रतिशत से सुधरकर 4.9 प्रतिशत हो गया है।

    कंपनी का आगे का प्लान

    कंपनी के बोर्ड ने तमिलनाडु और महाराष्ट्र स्थित अपनी इकाइयों में मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने के लिए 122 करोड़ रुपये के कैपेक्स को मंजूरी दी है। एथर एनर्जी दिसंबर 2026 तक होसुर फैक्ट्री में 75,000 यूनिट की सालाना क्षमता जोड़ने की योजना पर काम कर रही है। इसके लिए 58 करोड़ रुपये तक का निवेश होगा। इसके अलावा,कंपनी Q2FY28 तक छत्रपति संभाजीनगर इकाई में 1.5 लाख यूनिट की सालाना क्षमता जोड़ने की भी योजना पर भी काम कर रही है। इस पर लगभग 64 करोड़ रुपये तक का निवेश होने का अनुमान है।

     

     

    Hot Stocks : कुछ ही दिनों में करना चाहते हैं छप्पर फाड़ कमाई, तो एक्सपर्ट्स के पसंदीदा इन चार शेयरों पर रहे नजर

     

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।