Get App

Atul Auto के शेयर बने रॉकेट, एक दिन में आई 14% की तेजी, जानिए क्या है वजह

कंपनी ने इस बारे में एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बताया है कि उसके बोर्ड ने 198 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 58.1 लाख वारंट जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है

Translated By: Sujata Yadavअपडेटेड Oct 10, 2022 पर 11:28 AM
Atul Auto के शेयर बने रॉकेट, एक दिन में आई 14% की तेजी, जानिए क्या है वजह
Atul Auto के शेयरों में क्या आपका भी निवेश है, जानिए अब आपको क्या करना चाहिए?

Atul Auto Share Price: सोमवार को इंट्राडे कारोबार में बीएसई पर Atul Auto के शेयरों में 14 फीसदी की तेजी देखने को मिली और यह 244.85 रुपये के स्तर पर जाता नजर आया। बता दें कि कंपनी के बोर्ड ने प्रमोटरों और गैर प्रमोटरों को 115 करोड़ रुपये के वारंट जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। जिनको यह वारंट जारी किए जाएंगे। उनमें दिग्गज निवेशक विजय किशनलाल केडिया का भी नाम शामिल है।

कंपनी ने इस बारे में एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बताया है कि उसके बोर्ड ने 198 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 58.1 लाख वारंट जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह वारंट अलोटमेंट की तिथी से अधिकतम 18 महीने के अंदर कंपनी के इक्विटी शेयरों में कन्वर्टिबल होगे। कंपनी ने यह भी बताया है कि उसकी तरफ से विजय केड़िया को 50.5 लाख वारंट जारी किए जाएंगे जबकि 757,575 वारंट दूसरे प्रमोटरोंKhushbu Auto Private Limited और Jayantibhai Jagjivanbhai Chandra को जारी किए जाएगे।

मैक्रो आंकडे़, कंपनियों के नतीजे और और फेड का मिनट इस हफ्ते तय करेंगे बाजार की दिशा-एक्सपर्ट्स

गौरतलब है कि 30 जून 2022 तक अतुल ऑटो में Kedia Securities Private Limited की 1.47 फीसदी हिस्सेदारी थी। अतुल ऑटो गुजरात स्थित एक लीडिंग 3 व्हीलर बनाने वाली कंपनी है। कंपनी की उत्पादन क्षमता 1.2 लाख यूनिट प्रति वर्ष की है। वित्त वर्ष 2022 में कंपनी ने 16,000 यूनिट बेची थी। कंपनी की मार्केट कैप 470 करोड़ रुपये की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें