Prabhudas Lilladher के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल, AU Small Finance Bank का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

निफ्टी में 19300, 19400 और 19500 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि 19300, 19200 और 19000 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 45300, 45400 और 45500 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं 45200, 45100 और 45000 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स नजर आये

अपडेटेड Jul 04, 2023 पर 2:37 PM
Story continues below Advertisement
AU Small Finance Bank पर Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने 770 के स्ट्राइक पर सस्ता ऑप्शन लेने की सलाह दी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    बाजार में तेजी जारी नजर आ रही है। निफ्टी में आज बजाज फाइनेंस, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, टाइटन के शेयर हरे निशान में कारोबार करते नजर आये। दूसरी तरफ रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, आयशर मोटर्स, एक्सिस बैंक के शेयर लाल निशान में कारोबार करते हुए नजर आये। इस बीच आज Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। इसके साथ उन्होंने कम समय में कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन कॉल भी बताया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-

    Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

    आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 19300, 19400 और 19500 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 19300, 19200 और 19000 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 45300, 45400 और 45500 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 45200, 45100 और 45000 के स्तर पर नजर आये।


    Jio Bharat पर जैफरीज ने कहा- कंपनी की नजर 25 करोड़ 2G ग्राहक के मार्केट पर, विदेशी ब्रोकरेज हाउस हुए बुलिश

    Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत के शानदार एफएंडओ कॉल्स

    Can Fin Homes Future : खरीदें - 794 रुपये, टारगेट - 830/840 रुपये, स्टॉपलॉस - 775 रुपये

    India Cements Future : खरीदें - 214 रुपये, टारगेट - 250/270 रुपये, स्टॉपलॉस - 199 रुपये

    Oberoi Realty Future : खरीदें - 1005 रुपये, टारगेट - 1050/1060 रुपये, स्टॉपलॉस - 970 रुपये

    आज का सस्ता ऑप्शनः AU Small Finance Bank

    आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने कहा कि उन्होंने AU Small Finance Bank पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि AU Small Finance Bank की जुलाई की एक्सपायरी वाली 770 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। शिल्पा राउत ने कहा कि इसमें 23.40 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 39 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 16 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।