Jio Bharat पर जैफरीज ने कहा- कंपनी की नजर 25 करोड़ 2G ग्राहक के मार्केट पर, विदेशी ब्रोकरेज हाउस हुए बुलिश

Jio Bharat phone पर राय देते हुए सिटी ने कहा कि 999 रुपये से मांग में शुरुआती ग्रोथ दिखने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि जियो का सब्सक्राइबर बेस बढ़ाने पर जोर है। टैरिफ बढ़ने की संभावना अब सेक्टर में करीब खत्म हो गई है। शुरुआत में ये कार्बन फोन सप्लाई करेगा। बाद में दूसरी कंपनियों को ऑर्डर मिलेगा

अपडेटेड Jul 04, 2023 पर 1:40 PM
Story continues below Advertisement
Jio Bharat phone पर जैफरीज ने कहा कि जियो भारत के जरिये कंपनी की 25 करोड़ 2G ग्राहक के मार्केट पर नजर है

Jio Bharat phone: रिलायंस जियो ने सबसे सस्ता 4G इंटरनेट वाला फोन जियो भारत (Jio Bharat) लॉन्च कर दिया है। जियो भारत की कीमत सिर्फ 999 रुपए है। इसमें जियो सिनोमा, जियो सावन और जियो पे जैसे फीचर्स दिए गये हैं। इसका बीटा ट्रायल 7 जुलाई से शुरू होगा। इस ट्रायल पहले 10 लाख लोगों पर किया जाएगा। जियो की तरफ से जारी एक प्रेस रिलीज में बताया गया है कि देशभर के 6500 तहसील में बीटा ट्रायल किया जाएगा। रिलायंस के जियो भारत पर ब्रोकरेज हाउस भी बुलिश हो गये हैं। सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने अपनी रिपोर्ट में विस्तार से बताया कि दिग्गज विदेशी ब्रोकरेज हाउसेस Jio Bharat पर क्या है नजरिया-

जियो भारत पर सिटी

सिटी ने जियो भारत पर राय देते हुए कहा कि 999 रुपये से मांग में शुरुआती ग्रोथ का अनुमान है। जियो का सब्सक्राइबर बेस बढ़ाने पर जोर है। सेक्टर में टैरिफ बढ़ने की संभावना करीब खत्म हो गई है। शुरुआत में ये कार्बन फोन सप्लाई करेगा। इसके बाद में दूसरी कंपनियों को ऑर्डर मिलेगा।

जियो भारत पर जैफरीज


जैफरीज ने कहा कि जियो भारत के जरिये कंपनी की 25 करोड़ 2G ग्राहक के मार्केट पर नजर है। FY25 में जियो की आय और EBITDA में 2-3% की बढ़त संभव है। FY25 में भारती एयरटेल की आय पर 1% निगेटिव असर संभव है। सेक्टर में कंसोलिडेशन बढ़ने का अनुमान है।

एक्सपर्ट्स ने इन 8 स्टॉक्स पर लगाया दांव, इसी कारोबारी हफ्ते के लिए बनाई कमाई की रणनीति

जियो भारत पर जेपी मॉर्गन

जेपी मॉर्गन का कहना है कि जियो भारत के लॉन्च होने से 2G बाजार में जियो को फायदा होगा। पोस्टपेड, फाइबर कारोबार को लेकर कंपनी गंभीर है। जियो के बढ़ते कदम भारती एयरटेल, आइडिया के लिए निगेटिव साबित हो सकते हैं। सेक्टर में टैरिफ बढ़ने की संभावना करीब खत्म हो गई है।

जियो भारत पर मॉर्गन स्टैनली

मॉर्गन स्टैनली ने कहा कि जियो भारत के मार्केट में आने से शुरुआती डेटा फोन सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। भारती एयरटेल पर शुरुआती दबाव की संभावना कम है। वहीं इस फोन की पहुंच बढ़ने में 15-16 महीने लगेंगे।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

(डिस्क्लोजर: Moneycontrol.com नेटवर्क 18 का हिस्सा है। नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।