एक्सपर्ट्स ने इन 8 स्टॉक्स पर लगाया दांव, इसी कारोबारी हफ्ते के लिए बनाई कमाई की रणनीति

KEC International पर IDBI Capital के ब्रिजेश ऐल ने 573 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 603 रुपये के लक्ष्य के लिए 560 रुपये पर स्टॉपलॉस लगा कर खरीदारी करें। Five Star Finance पर Prudent Broking Services के प्रदीप होतचंदानी ने 668 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। इसमें 710 रुपये का लक्ष्य नजर आयेगा

अपडेटेड Jul 04, 2023 पर 12:27 PM
Story continues below Advertisement
Tata Steel पर IIFL Securities के अनुज गुप्ता ने 112 रुपये के लेवल पर 119 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह दी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते के दूसरे दिन 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार है। इस मुकाबले के लिए हमारे साथ है IDBI Capital के ब्रिजेश ऐल, Prudent Broking Services के प्रदीप होतचंदानी और IIFL Securities के अनुज गुप्ता जुड़ गये हैं। ब्रिजेश ऐल ने आज निवेशकों और ट्रेडर्स को तीन स्टॉक्स पर दांव लगाने की सलाह दी है। जबकि प्रदीप होतचंदानी ने भी तीन स्टॉक्स पर दांव खेला। वहीं अनुज गुप्ता ने आज दो स्टॉक्स कैरी किये हैं। इस तरह आज कुल 8 स्टॉक्स पर खिलाड़ियों ने दांव लगाया। जानते हैं और किन स्टॉक्स पर इन्होंने खेला दांव-

    KHILADI DAY- 1 RETURN

    पहले कोराबारी दिन की समाप्ति पर ब्रिजेश ऐल के सुझाये स्टॉक्स ने 4.4% का रिटर्न दिया

    पहले कोराबारी दिन की समाप्ति पर प्रदीप होतचंदानी के सुझाये स्टॉक्स ने 1.7% का रिटर्न दिया


    पहले कोराबारी दिन की समाप्ति पर अनुज गुप्ता के सुझाये स्टॉक्स ने 1% का निगेटिव रिटर्न दिया

    KHILADI TOP TRADES

    पहले कोराबारी दिन की ब्रिजेश ऐल की टॉप कॉल FACT रही जिसने 4% का रिटर्न दिया

    पहले कोराबारी दिन की प्रदीप होतचंदानी की टॉप कॉल Bank of Baroda रही जिसने 2% का रिटर्न दिया

    Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

    IDBI Capital के ब्रिजेश ऐल का कमाईवाला स्टॉकः BUY KEC International

    ब्रिजेश ऐल ने इसमें 573 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 603 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 560 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।

    Prudent Broking Services के प्रदीप होतचंदानी का कमाईवाला शेयरः BUY Five Star Finance

    प्रदीप होतचंदानी ने इस स्टॉक में 668 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 710 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 651 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    IIFL Securities के अनुज गुप्ता का कमाईवाला स्टॉकः BUY Tata Steel

    अनुज गुप्ता ने इस स्टॉक में 112 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 109 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 119 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

    IDBI Capital के ब्रिजेश ऐल का कमाईवाला स्टॉकः BUY CIE Automotive India Ltd

    ब्रिजेश ऐल ने इसमें 529 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 555 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 517 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।

    सुशील केडिया ने कहा निफ्टी से रहें दूर, जानें किन स्टॉक्स में दी अच्छा मुनाफा कमाने की सलाह

    Prudent Broking Services के प्रदीप होतचंदानी का कमाईवाला शेयरः BUY Global Health

    प्रदीप होतचंदानी ने इस स्टॉक में 686 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 735 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 662 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    IIFL Securities के अनुज गुप्ता का कमाईवाला स्टॉकः BUY NTPC

    अनुज गुप्ता ने इस स्टॉक में 190 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 187 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 202 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

    IDBI Capital के ब्रिजेश ऐल का कमाईवाला स्टॉकः BUY Varun Beverages

    ब्रिजेश ऐल ने इसमें 806 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 860 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 798 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।

    Prudent Broking Services के प्रदीप होतचंदानी का कमाईवाला शेयरः BUY SAIL

    प्रदीप होतचंदानी ने इस स्टॉक में 88 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 94 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 84 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।

    क्या हैं खेल के नियम

    ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेशियो होगा।

    इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।