सुशील केडिया ने कहा निफ्टी से रहें दूर, जानें किन स्टॉक्स में दी दमदार मुनाफा कमाने की सलाह

Nifty पर राय देते हुए Kedianomics के फाउंडर सुशील केडिया ने कहा कि निफ्टी में कोई खरीदारी की राय नहीं है। हमारा मानना है कि निफ्टी इस समय ओवरबॉट हो गया है। इसलिए हम निफ्टी से दूरी बनाकर रखने की सलाह अपने क्लाइंट्स को दे रहे हैं। सुशील केडिया ने कहा कि यदि निफ्टी 19000 का लेवल तोड़े बिना नया हाई बनाता है तो बड़ी रैली दिखेगी

अपडेटेड Jul 04, 2023 पर 12:03 PM
Story continues below Advertisement
PVR INOX के शेयर पर सुशील केडिया ने खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि PVR INOX के शेयर में 1405 के ऊपर में तेजी बढ़ेगी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    बजाज ग्रुप की दिग्गज कंपनी बजाज फाइनेंस ने पहली तिमाही के लिए अपने अपडेट जारी किये। तिमाही के लिए अच्छे तिमाही अपडेट जारी होने के बाद बजाज फाइनेंस दौड़ा। ये स्टॉक 6% से ज्यादा के उछाल के साथ FNO का टॉप गेनर बना। वहीं दूसरी कंपनी बजाज फिनसर्व में भी 4% से ज्यादा का उछाल नजर आया। इस बीच हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के साथ Kedianomics के फाउंडर सुशील केडिया जुड़े। सुशील केडिया अपने बिग एंड बोल्ड कॉल्स के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने बताया कि बाजार में अब क्या स्ट्रैटेजी है। उन्हें चार्ट पर किन शेयरों में बड़े मूव के संकेत मिल रहे हैं।

    निफ्टी से अभी दूर रहने की सलाह

    सुशील केडिया ने कहा कि फिलहाल हमारी निफ्टी में कोई खरीदारी की राय नहीं है। हम निफ्टी से दूरी बनाकर रखने की सलाह अपने क्लाइंट्स को दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा मानना है कि निफ्टी इस समय ओवरबॉट हो गया है। लिहाजा हम इसमें निवेश नहीं कर कर रहे हैं। हमारे पास बहुत अच्छे दूसरे निवेश है। हमारा पोर्टफोलियो अच्छे निवेश से पूरी तरह भरा हुआ है। लिहाजा इससे फायदा नहीं कमाने का हमें कोई मलाल भी नहीं होगा।

    सुशील केडिया ने कहा कि यदि निफ्टी 19000 का लेवल तोड़े बिना नया हाई बनाने में कामयाब होता है। इसमें बड़ी रैली बनती हुई दिखेगी।


    बाजार में कंसोलिडेशन का मूड, हीरो मोटोकॉर्प, टाइटन, कमिंस, वीआईपी के शेयर्स में कम समय में मिलेगा ज्यादा मुनाफा

    किन स्टॉक्स में करनी चाहिए खरीदारी

    Kedianomics के फाउंडर ने कहा कि उन्हें बैंकिंग सेक्टर के प्राइवेट बैंक कोटक महिंद्रा बैंक (KOTAK MAHINDRA BANK) और बंधन बैंक (BANDHAN BANK) पर खरीदारी की सलाह दी है। उन्होंने कहा इन दोनों स्टॉक्स में आगे तेजी नजर आ सकती है।

    इसके अलावा केडिया ने PVR INOX के शेयर पर भी नजर रखने की राय दी। उन्होंने कहा कि PVR INOX के शेयर में 1405 के ऊपर में तेजी बढ़ेगी। हालांकि उन्होंने स्टील के शेयरों से दूरी बनाने की राय दी है। उनका कहना है कि स्टील शेयरों में करेक्शन दिख सकता है। वहीं लंबी अवधि के लिए उन्हें Jubilant Foods पसंद है। उन्होंने कहा कि उन्हें Sunteck Realty और Indiabulls Real के स्टॉक्स भी पसंद है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।