बाजार में लगातार चार दिनों की तेजी के बाद कंसोलिडेशन का मूड दिखाई दे रहा है। बाजार में सुबह की अच्छी शुरुआत के बाद थोड़ा दबाव नजर आ रहा है। निफ्टी और बैंक निफ्टी दोनों फ्लैट कारोबार करते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे बाजार में कमाई के लिए राजेश पालवीय ने हीरो मोटोकॉर्प पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि शिवांगी सरडा ने टाइटन में एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा कविता जैन ने कमिंस पर दांव लगाया। जबकि नरेंद्र सोलंकी ने वीआईपी पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Hero MotoCorp
राजेश पालवीय ने Hero MotoCorp के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जुलाई की एक्सपायरी वाली 2960 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 81 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 100 से 110 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 55 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
शिवांगी सरडा ने Titan पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Titan में 3079 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 3200 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 3000 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Cummins
कविता जैन ने Cummins पर खरीदारी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि Cummins में 1922 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 1935 से 1950 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1890 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः VIP
नरेंद्र सोलंकी ने मिडकैप सेगमेंट से VIP का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि VIP के स्टॉक में मिड से लॉन्ग टर्म के नजरिये से 614 रुपये के आस-पास खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम अवधि में अच्छा रिटर्न देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )